नन्ही परिज़ा ने रखे पूरे रोजे, कल ईद के रूप में मिलेगा तौफा

नन्ही परिज़ा ने रखे पूरे रोजे, कल ईद के रूप में मिलेगा तौफा

बुरहानपुर।शेख रईस| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के बुरहानपुर (Burhanpur) में मुस्लिम धर्म के पवित्र माह रमजान (Ramzan) को आज पूरे 30 दिन मुकम्मल हो चुके है देश भर में कल ईद (EID) उल फितर मनाई जाएगी जो कि रोजेदारों को अल्लाह की तरफ से तौफा है। मुस्लिम समाजजनों में पवित्र रमज़ान को लेकर खासा उत्सह रहता है क्या बड़े क्या छोटे सब खुदा की इबादत में मशगूल हो जाते है। रमज़ान में हर बालिग़ महिला और पुरुष पर रोजे फर्ज होते है साथ ही 5 वक़्त नमाज अदा करना,तिलावत करना,और तरावीह की नमाज अदा करना होता है जिसका असर छोटे छोटे बच्चों पर भी साफ दिखाई देता है बुरहानपुर शहर के प्रतापपूरा निवासी मोइन अहमद की बेटी परिज़ा ने रमज़ान माह के पूरे 30 रोजे रखे है जबकि उसकी उम्र अभी 7 साल से भी कम है।

मोइन अहमद ने बताया कि उनकी बेटी घर मे सब को देख पिछले साल भी 10 रोज़े रखे थे इस वर्ष भी उनसे खुद ही अपनी मर्जी से पूरे रोजे रखने की जिद की जिसके बाद उसकी रोज परिवार की दादी,माँ, ओर बुआ के साथ रोज बाकयदा सेहरी कर नमाज पड़ती है इफ्तार करती है। परिज़ा की बुआ ने उसके 30 रोज़े पूरे होने पर अल्लाह का शुक्र अदा किया। परिज़ा के 30 रोजे पूरे होने पर माता,पिता, दादी,नानी, बुआ, साहिल सहित परिजनों एवं मित्रो ने मुबारकबाद दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews