वन चौकी लूट मामले में बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 बंदूक सहित 652 कारतूस जब्त

वन चौकी लूट मामले में बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 बंदूक सहित 652 कारतूस जब्त

Burhanpur News: बुरहानपुर जिले के नेपानगर वन क्षेत्र के बाकड़ी में गत दिनों हुई वन चौकी लूट मामले में बुरहानपुर पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में नेपानगर पुलिस ने सोमवार रात अज्ञात आरोपियों द्वारा वन चौकी बाकड़ी से लूटे गए हथियार जब्त कर लिए है।

28 नवंबर की रात में वन चौकी बाकड़ी में 15-20 अज्ञात लोग चौकी के सुरक्षाकर्मी भोला बारेला उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर चौकी के शस्त्रागार की अलमारी में रखी 17 बंदूकें और कारतूस लूटकर ले गए थे। सुरक्षाकर्मी भोला बारेला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना नेपानगर पर अपराध क्रमांक 832/22 धारा 395,397 भादवि का दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर द्वारा आरोपीगण एवं लूटे गए माल की पतारसी हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस एवं फॉरेस्ट की संयुक्त टीमों द्वारा ग्राम बाकड़ी, जामपाटी और वन कटाई में शामिल अतिक्रमणकारियों के टपरो पर दबिश दी गई। जिसके बाद आज सुबह सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस को ग्राम बाकड़ी के पास स्थित तालाब के पास लूटे गए हथियार मिले जिन्हे आरोपीगण छोड़कर भाग गए। मौके से मिले हथियारों में 16 नग 12 बोर बंदूक, 1 नग भरमार बंदूक कुल 17 बंदूकें, 12 बोर बंदूक के 652 नग कारतूस व 82 नग चले हुए कारतूस के खोके मिले जिन्हे पुलिस द्वारा जब्त किया गया। जब्त किए गए मशरूका की कुल कीमत लगभग 4 लाख 45 हजार है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बुरहानपुर से शेख रईस की रिपोर्ट।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews