कांग्रेस ने लगाया बीजेपी पर किसान विरोधी होने का आरोप, कर्ज माफी को लेकर घेरा

कांग्रेस ने लगाया बीजेपी पर किसान विरोधी होने का आरोप, कर्ज माफी को लेकर घेरा

बुरहानपुर/शेख रईस

बुरहानपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष (congress district president) अजय रघुवंशी (ajay raghuvanshi) ने सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) से कमलनाथ (kamalnath) सरकार द्वारा शुरू की गई किसान ऋण माफी योजना (farmer loan waiver scheme) में शामिल किसानों (farmers) के कर्ज (loan) माफ किए जाने की मांग की है।

बीजेपी (bjp) पर जोड़तोड़ कर सरकार (government) बनाने का आरोप लगाते हुए रघुवंशी ने कहा है कि खुद को किसान हितैषी कहने वाले सीएम (cm) ने अब तक किसानों के कर्ज माफ नहीं किए हैं। उन्होने कहा कि किसान अन्नदाता हैं और हम उनके साथ किसी तरह की नाइंसाफी बरदाश्त नहीं करेंगे। उन्होने कहा कि कमलनाथ (kamalnath) ने अपनी सरकार रहते 28 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, लेकिन इस प्रक्रिया के तीसरे चरण से पहले ही बीजेपी ने साजिश कर सरकार बदल दी।

उन्होने ज्योतिरादित्य सिंधिया(scindia) पर भी निशाना साधते हुए सवाल किया कि किसानों के लिये सड़क पर आ जाने की बात करने के बाद अब वो कहां है जब बीजेपी सरकार (bjp government) किसानो के कर्ज माफ नहीं कर रही है। उन्होने बचे हुए 12 लाख किसानों के कर्ज माफ करने की मांग करते हुए कहा है कि अगर किसानों के साथ अन्याय हुआ तो वो किसानो की इस लड़ाई में उनके साथ खड़े होकर उनका पुरजोर साथ देंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews