NSUI ने जलाया सुमित्रा कासडेकर का पुतला,बीजेपी में जाने पर जताया विरोध

NSUI ने जलाया सुमित्रा कासडेकर का पुतला,बीजेपी में जाने पर जताया विरोध

बुरहानपुर/शेख रईस

सुमित्रा कासडेकर (Nepanagar MLA Sumitra Devi Kasdekar) के विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा देकर भाजपा में जाने के बाद बुरहानपुर में NSUI ने उनका पुतला जलाया। युवा नेता आकिब बागवान के नेतृत्व में पुतला जलाकर विरोध जताया गया।

बता दें कि उपचुनाव से पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को नेपानगर से कांग्रेस विधायक सुमित्रा कासडेकर (Nepanagar MLA Sumitra Devi Kasdekar) ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh CHauhan) और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) की मौजूदगी में सुमित्रा देवी ने भाजपा की सदस्यता ली। शुक्रवार को ही उन्होंने विधायकी से भी इस्तीफ़ा दिया था जिसके बाद शाम को मंत्री अरविन्द भदौरिया सुमित्रा देवी को सीएम हाउस लेकर पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा में शामिल होने के बाद सुमित्रा देवी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में उनको नजरअंदाज किया गया। कमलनाथ सरकार में विकास के काम रुक गए थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews