ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी मंदिर में खेलने लगे ताश, दो ASI सहित 5 सस्पेंड

ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी मंदिर में खेलने लगे ताश, दो ASI सहित 5 सस्पेंड

बुरहानपुर, शेख रईस| कानून की रक्षा करने वाली पुलिस (Police) ही जब वर्दी की मर्यादा को न समझते हुए कानून का उल्लंघन करने लगे, तो आम आदमी को क्या सन्देश जाएगा| जिले के नेपानगर (Nepanagar) में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया| जब यहाँ एक जैन मंदिर में कुछ पुलिसकर्मी फुर्सत के पलों में आराम करते हुए वर्दी में ताश खेलने लगे| इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया| पुलिस की किरकिरी होने लगी, जिसके बाद एसपी ने गुरुवार को इसमें शामिल रहे दो एएसआई समेत पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड (Suspended) कर दिया है।

दरअसल, ड्यूटी के दौरान जैन मंदिर में ताश खेलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था| स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। साथ ही धार्मिक स्थल पर ताश पत्ते खेलने पर मंदिर समिति ने भी एसपी राहुल लोढ़ा को शिकायत की थी। जिसके बाद एसपी ने उन सभी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई कर दी|

एसपी कार्यालय से जारी पत्र के मुताबिक वर्दी में ताश-पत्ते खेलकर एएसआई दरयाब सिंह गोलकर, एएसआई सतेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक रामकरण, नारायण और एसएएफ के आरक्षक बीएस यादव ने घोर अनुशासनहीनता व पुलिस की छवि धूमिल करने वाला कृत्य किया है। जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews