कांग्रेस ने लगाया बीजेपी पर किसानों को कॉर्पोरेट जगत के हाथों में बेचने का आरोप

कांग्रेस ने लगाया बीजेपी पर किसानों को कॉर्पोरेट जगत के हाथों में बेचने का आरोप

बुरहानपुर, शेख रईस। देश भर में जारी किसान आंदोलन को लेकर जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसे लेकर बुरहानपुर में भी कांग्रेस द्वारा इंदौर इच्छापुर हाइवे पर धरना प्रदर्शन और चक्काजाम कर कृषि कानूनों का कड़ा विरोध किया गया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र एवं गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोलते हुए हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों को उद्योगपतियों के हाथों में सौंपकर देश को बर्बाद करने का काम कर रही है।

कांग्रेस ने कहा कि महात्मा गांधी ने गोरों से तो देश को आजाद करा लिया लेकिन आज देश का दुर्भाग्य है कि बीजेपी किसानों को कॉरपोरेट जगत के हाथों बेचने की साजिश कर रहे हैं।उन्होने कहगा कि ये हमारे देश के अन्नदाता किसानों को बेच रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि आजादी की लड़ाई के समय भी किसानों ने अपना योगदान देकर अंग्रेजों को भगाने सहयोग किया था। आज खुद उनपर संकट है, ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम उनके साथ खड़े रहें। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा की सरकार द्वारा लाये गये कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे है जिसका हम सबको समर्थन देते हुए भाजपा की सरकार को मुहंतोड़ जवाब देना होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews