पवित्र हज यात्रा पर बुरहानपुर से 114 सदस्यों का दल रवाना

pilgrimage-on-haj-journey-

बुरहानपुर। मदरसा असहाबे सुफ्फ़ा के सदर हाजी अब्दुल बासित ने बताया कि मुक़दस हज यात्रा के लिए बुरहानपुर से 114 लोग जिसमे महिलाओं पुरुष शामिल है मुंबई के लिए रवाना हुए जहा से वे सब हवाई जहाज से सऊदी अरब जायेगे। हज यात्रियों को रुक्सत करने पूर्व विधायक हमीद काज़ी, मध्यप्रदेश हज कमेटी के सदस्य नफीस मंशा खान सहित कई लोगो स्टेशन पंहुचे थे।

सभी खुशकिस्मत यात्रियों के दल ने अपने सफ़र का आगाज बुरहानपुर से पठान कोट एक्सप्रेस से किया। इस खूबसूरत मौके पर मदरसा असहाबे सुफ्फ़ा के सदर हाजी अब्दुल बासित ओर उनके मदरसे के मासूम मासूम बच्चो ने हाजी यात्रियों का खास अंदाज़ में इस्तेकबाल कर विदाई दी साथ ही सभी से हमारे शहर प्रदेश के साथ साथ मुल्क़ की एकता ख़ुश हाली की दुआ की गुज़रिश सभी से की।

रेलवे स्टेशन पर हज यात्रियों के करीबी रिश्तेदार-दोस्त बड़ी तादात में उन्हें छोड़ने आये थे साथ ही मदरसा असहाबे सुफ़फा के तमाम सदस्य सैयद फारूक सैयद तोसिफ हुसैन उल्लह मदरसे के नन्हे नूंह बच्चो भी मौजूद थे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews