पीएम मोदी ने नंदकुमार चौहान के परिवार को बंधाया ढांढस, कहा- हिम्मत रखें आगे बढ़ें

पीएम मोदी ने नंदकुमार चौहान के परिवार को बंधाया ढांढस, कहा- हिम्मत रखें आगे बढ़ें

बुरहानपुर, शेख रईस। वरिष्ठ भाजपा नेता व खण्डवा संसदीय क्षेत्र के सांसद नन्दकुमार सिंह चौहान (Nandkumar singh chauhan) के असमय निधन पर देश-भर के भाजपा नेताओं ने दुःख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (MP Narendra Modi) ने भी नंदकुमार चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान और उनकी पत्नी श्रीमती दुर्गेश्वरी देवी से फोन पर बात की और उन्हें ढांढस बंधाया। स्व. चौहान के दामाद कु.जयदीप सिंह उदावत ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को बताया कि पीएम मोदी ने फोन पर बात कर नन्दू भैया के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की और परिवार से कहा कि इस कठिन समय में हम सब आपके साथ है। पीएम सहित कई कई अन्य नेताओं ने भी परिवारजनों से फोन पर बात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

सांसद नंदकुनार चौहान अपनी मिलनसारिता व मृदु व्यवहार के चलते हर तबके में काफी लोकप्रिय थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को बुरहानपुर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव शाहपुर में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan), प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma), ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) सहित कई बड़े नेता यहा मौजूद रहे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, केबिनेट मंत्री उषा ठाकुर, निर्दलीय विधायक ठा. सुरेंद्र सिंह सहित कई पक्ष विपक्षी दलों के नेता उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews