लॉक डाउन में ‘रब ने बना दी जोड़ी’, दूल्हा-दुल्हन ने वीडियो कॉल पर लिया आशीर्वाद

लॉक डाउन में ‘रब ने बना दी जोड़ी’, दूल्हा-दुल्हन ने वीडियो कॉल पर लिया आशीर्वाद

बुरहानपुर।शेख रईस| देशभर में लॉक डाउन (Lockdown) की वजह से बहुत कुछ बदल गया है| जिसका असर हमारे सामाजिक जीवन पर भी पड़ता साफ दिखाई दे रहा है| ऐसा ही एक नजरा मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले (Burhanpur District) में देखने को मिला। बुरहानपुर में कोरोना लॉक डाउन के दौरान अब पूर्व निर्धारित शुभ प्रसंग स्थगित किए जाने के बजाए नियम कानून के तहत किए जाने शुरू हो गए है|

शहर के उपनगर लालबाग में जगन्नाथ सूर्यवंशी की पुत्री का विवाह पूरे सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुआ| साथ ही सरकर द्वारा जारी कोरोना लॉक डाउन के नियमों के अनुसार सोशल डिस्टेंस, सीमित संख्या की मौजूदगी में और बकायदा जिला प्रशासन की अनुमति ली गई| बारात जबलपुर से आई थी, बारात में भी चंद लोग ही शामिल हुए थे। रिश्तेदारों से वर वधु ने वीडियो कॉल करके आशीर्वाद लिया| वहीं रिश्तेदारों ने वीडियो कॉल के जरिए वर वधू को आशीर्वाद देकर इस पहल की तारीफ की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews