राहत : सीवरेज गड्ढों के कारण हो रही परेशानी तो आम नागरिक इस नम्बर पर करें ऑनलाइन शिकायत

राहत : सीवरेज गड्ढों के कारण हो रही परेशानी तो आम नागरिक इस नम्बर पर करें ऑनलाइन शिकायत

बुरहानपुर, शेख रईस। जिले (Burhanpur) में पिछले कई महीनों से जारी जल आवर्धन योजना एवं सीवरेज निर्माण का कार्य के कारण कई बार लोगो को आम लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | संबंधित कंपनी द्वारा कई बार बीच सड़क में खोदे गए गड्डो को कार्य पूरा होने के बाद भी खुला छोड़ दिया जाता है जिसमे आवागमन में वाहन चालकों राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस तरह की परेशानियो से क्षेत्र की जनता को निजात दिलाने जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह (Collector Praveen Singh) ने अभिनव पहल की शुरूआत करते हुए व्हाट्सएप नंबर 062614-98345 जारी किया है।

जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने क्षेत्र की जनता की इन परेशानियों को दूर करने के उद्देश्य से ही व्हाट्सअप नंबर जारी किया गया है। जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति ऐसे क्षेत्र जहां खुदाई की गई है एवं भराव नहीं हो पाया है। फोटो खींचकर एवं संबंधित क्षेत्र का पता बताकर इस नंबर पर भेज सकते है। प्राप्त जानकारी के माध्यम से जिला प्रशासन नगर निगम टीम द्वारा उन स्थलों का भराव कर सुधार किया जायेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews