शेरा भैया ने सिंधिया को पीसीसी चीफ बनाये जाने पर दिया बड़ा बयान, देखिये वीडियो

शेरा भैया ने सिंधिया को पीसीसी चीफ बनाये जाने पर दिया बड़ा बयान, देखिये वीडियो

शेख रईस/बुरहानपुर। मध्यप्रदेश में सियासी घमासान के बीच सोमवार को अपने गृह नगर बुरहानपुर पहुंचे निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह “शेरा” ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये त्योहार गिले शिकवे भुलाने का है। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को पीसीसी चीफ बनाये जाने की खबरों के सवाल पर इस बात का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस को ये फैसला 2 माह पहले ही ले लेना चाहिए था। साथ ही उन्होंने सिंधिया को राज्यसभा भेजने की बात भी कही।

शेरा ने कहा कि सिंधिया जी ने कमलनाथ जी के साथ प्रदेश में सरकार बनने कड़ी मेहनत की है। उन्होने अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उनकी मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से बात हुई है, उन्होंने क्षेत्र की विभन्न समस्याओ को हल करने के साथ साथ विकास के मुद्दे पर भी चर्चा। सुरेंद्र सिंह शेरा सोमवार रात को ही भोपाल के लिए रवाना हो गये।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews