इस जिले के एसपी कोरोना पॉजिटिव, पुलिस महकमे में हड़कंप

इस जिले के एसपी कोरोना पॉजिटिव, पुलिस महकमे में हड़कंप

बुरहानपुर| शेख रईस| मध्य प्रदेश में बुरहानपुर जिले (Burhanpur) के एसपी राहुल लोढ़ा (Sp rahul Lodha ) कोरोना संक्रमित (Corona Positive) हो गए हैं| उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस विभाग (Police Department) में हड़कंप मच गया है| वहीं एसपी की पत्नी और बच्चे और गनमैन की रिपोर्ट निगेटिव आई है|

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी राहुल लोढ़ा को सोमवार रात को कोरोना के लक्षण दिए| जिसके बाद वे जिला अस्पताल पहुंचे और ट्रू नाट मशीन से अपनी जांच कराई जिसकी रिपोर्ट में एसपी कोरोना पॉजिटिव निकले। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खुद को घर में ही क्वारेंटाइन कर लिया है।

एसपी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उनकी पत्नी, बच्चे और गनमैन का भी कोरोना टेस्ट कराया गया जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एसपी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है| दिन रात ड्यूटी में ड्यूटी में जुटे पुलिस कर्मियों पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है| बात अगर जिले के स्थिति की करे तो अब तक यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 464 हो गई है। जिनमें से 418 लोग कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ्य हो चुके हैं और 23 का इलाज अभी भी चल रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews