24 घंटे में तैयार हुआ अत्याधुनिक कोविड केयर सेंटर, घर जैसा माहौल मुहैया कराने की कोशिश

24 घंटे में तैयार हुआ अत्याधुनिक कोविड केयर सेंटर, घर जैसा माहौल मुहैया कराने की कोशिश

बुरहानपुर/शेख रईस

बुरहानपुर जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को लेकर कार्य किया जा रहा है। यहां के आयुर्वेदिक कॉलेज को 24 घंटे में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देश पर अत्याधुनिक सेवाओं से युक्त कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह तथा पुलिस अधीक्षक बी.एस.बिरदे द्वारा पूरी व्यवस्था का बारीकि से निरीक्षण किया गया।

बेहतर सेवाओं से युक्त निर्मित कोविड केयर सेंटर जो 100 बेड का है, यहां व्यक्तियों के लिए घर जैसा माहौल बनाये रखने हेतु मनोरंजन के लिए टीवी, पोष्टिक नाश्ता, बेहतर से बेहतर भोजन मिले इसके लिए डायटिशियन की ड्यूटी, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संपूर्ण व्यवस्था की गई है। इस मौके पर जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा समस्त नगरवासियों से अपील की गई कि आप सभी यह ना सोचे कि कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर हमें कहीं भी रख दिया जायेगा। ऐसा बिल्कुल नहीं है, मैं स्पष्ट करा दूँ कि जिला प्रशासन आपकी सेवा में सदैव तत्पर है और बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत हैं आप घबराये नहीं बल्कि सामने आये। हमारे पास स्वास्थ्य विभाग की बेहतर टीम है जो आपका इलाज बेहतर रूप से करने में सक्षम है।

कोविड केयर सेंटर में ऐसे व्यक्तियों को रखा जायेगा जो कोरोना पॉजिटिव हैं लेकिन उनमें कोरोना के अत्यंत हल्के या लक्षण नहीं दिख रहे है। 24 घंटे में तैयार किए गए इस सेंटर में उनके लिये सारी सुविधाएं मुहैया कराई गई है। कलेक्टर ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति को कोई भी परेशानी है तो वह घबराये नहीं तुरंत सूचित करें और जिला प्रशासन पूरी तरह आपके साथ है। सेंटर के निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त भगवानदास भूमरकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मायाप्रसाद गर्ग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  के.आर.बड़ोले, जिला परिवार कल्याण स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विक्रमसिंह वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews