VIDEO: कर्फ्यू का पालन कराने ड्रोन से रखी जा रही नज़र,10 लोगों पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज

VIDEO: कर्फ्यू का पालन कराने ड्रोन से रखी जा रही नज़र,10 लोगों पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज

बुरहानपुर| शेख रईस| जिले में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया है| एसपी बी.एस.बिरदे के मार्गदर्शन एवं ASP महेंद्र तारणेकर के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा चप्पे चप्पे पर पुलिस जवान तैनात कर इसका कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। साथ ही बुरहानपुर पुलिस द्वारा शहर की तंग गलियों में ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रहा है।

बुधवार 6 मई को शहर में कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगो के विरोध धारा 188 के तहत करवाई की गई। बुरहानपुर जिले के थाना कोतवाली में मुज्जफर मीर उम्र 50 वर्ष,सलाउद्दीन उम्र 27 वर्ष, गणपति थाना में फिरोज अहमद उम्र 40 वर्ष, मो.जफर उम्र 20 वर्ष, मो.इस्माइल उम्र 30 वर्ष ,साहिद अहमद उम्र 20 वर्ष लालबाग थाना में आकाश सोनोने उम्र 18 वर्ष, होलाराम ओजवानी उम्र 60 वर्ष, संतोष गवली उम्र 28 वर्ष, महेश कुमार उम्र 53 वर्ष कुल 10 आरोपियों के विरोध भरतीय दंड विधान की धारा 188 के तहत करवाई की गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews