कोरोनो से जागरूक करने महिला ने अपनाया अनूठा तरीका, जानकर आप भी होंगे हैरान

कोरोनो से जागरूक करने महिला ने अपनाया अनूठा तरीका, जानकर आप भी होंगे हैरान

शेख रईस| बुरहानपुर।
बुरहानपुर(Burhanpur) में कोरोना वायरस(corona) के संक्रमण से बचने के लिए बुरहानपुर के ग्रामीण क्षेत्र हामिदपूरा निवासी अल्पसंख्यक सामान्य कामकाजी महिला जहरा बी लोगों को कोरोनो वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए जागरूक कर रही है।

जहरा बी अपने घर के काम करने के बाद लोगों के निशुल्क बाल काटने का कार्य भी कर रही है जहरा भी ने बताया कि क्योंकि घर में ही रहकर संक्रमण से बचा जा सकता है। जहरा बी गांव में घर घर जाकर लोगों से निवेदन कर रही है के अपने घरो में साफ सफाई पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें लॉक डाउन का पालन करें । पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करें । यह अपने परिवार को छोड़कर आपकी सेवा में लगे हैं आपका कर्तव्य है कि आप घर में रहकर अपने घर को स्वच्छ रखें बिना किसी कारण घर से बाहर ना निकले। जहरा बी लोगो को जागरूक करने के साथ ही एक अनूठी सेवा भी कर रही हैं । हमीदपुरा के वीरेंद्र कॉलोनी में युवकों के कटिंग कर रही है।

जहरा बताती है कि सब घर में है और हमारे पास समय भी है। इसलिये मैं खुद ही युवको की कटिंग कर रही हूं। मेरी बात सभी मान रहे है। लॉक डाउन का पालन कर रहे है। लोगो को इस महामारी के नुकसान से अवगत करवाकर घर में रहने की सलाह दे रही है। जहरा बी जब बस्ती के एक मैदान में सोशल डिस्टेंसिंग के सर्कल बनाकर युवकों व बच्चों को लाईन में लगाती है सभी मास्क या रूमाल पहने होते है और एक एक करके सभी अपने बालों की कटिंग कराने आते है जिसमे बूढे, बच्चे,युवा सभी कटिंग करवा रहे है साथ ही जहरा बी की इस निस्वार्थ सेवा की सबी एक सुर में तारीफ़ भी कर रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews