Hindi News

181 दिन के FD पर मिलेगा 6.85% रिटर्न, इस सरकारी बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, नए रेट प्रभावी, जानें डिटेल 

Published:
पब्लिक सेक्टर बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। एक साल के एफडी सामान्य नागरिकों को 6.80% ब्याज मिल रहा है। 
181 दिन के FD पर मिलेगा 6.85% रिटर्न, इस सरकारी बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, नए रेट प्रभावी, जानें डिटेल 

Bank FD Rates: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया देश के प्रसिद्ध पब्लिक सेक्टर बैंकों में से एक है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए ब्याज दरें प्रभावी हो चुकी हैं। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज भी ऑफर कर रहा है। वहीं सुपर सीनियर सिटीजंस को 0.75% अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है।

बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 3.5% से लेकर 7.30% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 4% से लेकर 7.80% है। सबसे ज्यादा रिटर्न 456 दिन के एफडी पर मिल रहा है।

एक साल से कम के एफडी पर भी मिलेगा तगड़ा रिटर्न (Union Bank of India FD)

एक साल से कम के एफडी पर भी आकर्षक ब्याज मिल रहा है। 333 दिन के स्पेशल एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% इन्टरेस्ट बैंक ऑफर कर रहा है। 181 दिन से लेकर 332 दिन से कम के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.35% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.85% ब्याज मिल रहा है। एक साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.80% ब्याज मिल रहा है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरें (Fixed Deposit)

  • 7 से 14 दिन- 3.50%
  • 15 से 30 दिन- 3.50%
  • 31 से 45 दिन- 3.50%
  • 46 से 90 दिन- 4.50%
  • 91 से 120 दिन- 4.80%
  • 121 दिन से लेकर 180 दिन- 5%
  • 181 दिन से लेकर 332 दिन से कम- 6.35%
  • 333 दिन- 7%
  • 334 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.35%
  • 1 साल- 6.80%
  • 1 साल से अधिक और 398 दिन तक- 6.80%
  • 399 दिन- 7%
  • 400 दिन से लेकर 455 दिन- 6.60%
  • 456 दिन- 7.30%
  • 457 दिन से लेकर 2 साल तक- 6.60%
  • 2 साल से अधिक और 996 दिन तक- 6.60%
  • 997 दिन- 6. 40%
  • 998 दिन से अधिक और 3 साल से कम- 6.60%
  • 3 साल- 6.70%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.50%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.50%

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews