Hindi News

आधार कार्ड से जुड़े ये 4 नए नियम, जरूर जान लें यूजर्स, पढ़ें पूरी खबर

Published:
 UIDAI ने हाल ही में आधार से जुड़े नियमों में कई बदलाव किए हैं। जिसकी जानकारी प्रत्येक भारतीय नागरिक को होनी चाहिए। इसमें नई फीस से लेकर ई-केवाईसी शामिल है। आइए जानें क्या-क्या बदल गया है?
आधार कार्ड से जुड़े ये 4 नए नियम, जरूर जान लें यूजर्स, पढ़ें पूरी खबर

Aadhar Card Update

आधार कार्ड (Aadhaar Card) प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज। यह 12 अंकों की यूनिक आईडी देता है। पहचान से लेकर एड्रेस प्रमाण पत्र के तौर पर काम करता है। कई सरकारी योजना और छात्रवृत्ति का लाभ इसके बिना नहीं उठाया जा सकता। बैंकिंग से वित्तीय सेवाओं के लिए भी इसकी जरूरत पड़ती है। हाल ही में यूआईडीएआई ने आधार से संबंधित नियमों में कई बदलाव किए हैं। जिसकी जानकारी उपभोक्ताओं को होनी चाहिए।

यदि आप अपना आधार अपडेट करवाने जा रहे हैं तो नई फीस की जानकारी होनी चाहिए, जो 1 अक्टूबर से लागू हैं। अब नाम, पता, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल और मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए 50 रुपये नहीं बल्कि 75 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। बायोमेट्रिक अपडेट की फीस 100 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये कर दी गई है। मतलब  यदि कोई व्यक्ति अब फिंगरप्रिंट फोटो या आइरिस अपडेट करवाता है, तो उसे अधिक शुल्क का भुगतान करना होगा।

बच्चों को मिली राहत

सरकार ने बच्चों को राहत दी है। 30 सितंबर 2026 तक 7 से 15 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए आधार अपडेट में बायोमैट्रिक अपडेट करने की सुविधा बिल्कुल फ्री रहेगी। 5 से 7 और 15 से 7 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को एक बार निशुल्क बायोमैट्रिक अपडेट करने की सुविधा मिलेगी। 26 जून 2026 तक फ्री में ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट किया जा सकता है। लेकिन लेकिन आधार केंद्र यह काम करने के लिए 75 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। एनरोलमेंट सेवा के लिए पहले व्यक्ति से 700 रुपये शुल्क देना होगा। अन्य व्यक्ति के लिए 350 रुपये फीस होगी।

इन नियमों को भी जान लें 

आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के लिए सख्त नियम  1 जनवरी 2026 से लागू होने वाले हैं। जिसका प्रभाव कई सेवाओं पर पड़ेगा।। AePS से जुड़े धोखाधड़ी के मामले को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने सिस्टम टच प्वाइंट ऑपरेट को प्रणाली में शामिल का निर्देश दिया है।  आरबीआई ने जोखिम प्रबंधन को मजबूत करने का निर्देश जारी किया है।

नया आधार ई-केवाईसी सिस्टम लॉन्च हो चुका है। यूआइडीएआई और नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने मिलकर इस सिस्टम को पेश किया है।’ इसकी बैंक और एनबीएफसी  पूरा आधार नंबर जाने की ग्राहक की पहचान कर सकते हैं। मास्क्ड आईडी क इस्तेमाल किया  भी बैंकिंग काम के लिए किया जा सकता है।

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews