Hindi News

अडानी एंटरप्राइजेज के इस बॉन्ड इश्यू निवेशकों का भरपूर प्यार, मात्र 3 घंटे में 1000 करोड़ का इश्यू हुआ फुल सब्सक्राइब

Written by:Rishabh Namdev
Published:
अडानी एंटरप्राइजेज के 1,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड इश्यू पर निवेशकों ने जबरदस्त भरोसा जताया है। दरअसल सालाना 9.3% ब्याज दर वाले इस ऑफर को महज तीन घंटे में तीन गुना बोलियां मिलीं है। वहीं इससे पहले कंपनी का पिछला इश्यू भी पहले दिन ही 90% सब्सक्राइब हो गया था।
अडानी एंटरप्राइजेज के इस बॉन्ड इश्यू निवेशकों का भरपूर प्यार, मात्र 3 घंटे में 1000 करोड़ का इश्यू हुआ फुल सब्सक्राइब

अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के 1,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड इश्यू को बुधवार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। दरअसल इश्यू खुलने के महज तीन घंटे के भीतर ही यह पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया था। हालांकि खास बात ये भी रही कि इस इश्यू को पहले ही दिन तीन गुना बोलियां मिल गई। दरअसल कंपनी ने इस बॉन्ड पर 9.3% सालाना ब्याज देने की पेशकश भी की है, जो मौजूदा बाजार रिटर्न के मुकाबले भी अच्छा माना जा रहा है।

दरअसल इसमें निवेशकों ने इसमें तेजी से भाग लिया यह सभी के लिए चौंकाने वाला है। बता दें कि यह इश्यू 22 जुलाई तक खुला रह सकता है, लेकिन इसे समय से पहले भी बंद किया जा सकता है।

क्यों दिख रहा इतना भरोसा?

दरअसल इस बॉन्ड इश्यू को ‘नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर’ (NCD) के रूप में लॉन्च किया गया है, इसमें तय ब्याज के साथ पैसे लौटाने का वादा भी किया जाता है। वहीं इस तरह के इश्यू कंपनियां फंड जुटाने के लिए लाती हैं और यह पूरी तरह सुरक्षित निवेश का ऑप्शन भी माना जाता है। ऐसी में अडानी एंटरप्राइजेज का यह दूसरा पब्लिक बॉन्ड ऑफर था। बता दें कि इससे पहले सितंबर 2023 में कंपनी ने ₹800 करोड़ का इश्यू लाया था, जिसे पहले दिन 90% सब्सक्रिप्शन मिला था।

वहीं अडानी ग्रुप की ग्रोथ, ब्रांड वैल्यू और पिछले इश्यूज की परफॉर्मेंस को देखते हुए निवेशकों ने इस बार भी बड़ी दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि खास बात यह भी रही है कि यह ऑफर पूरी तरह से गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए खुला था और ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर हुआ था। वहीं एक बड़े निवेश मैनेजर के मुताबिक, “गैर-संस्थागत वर्ग से मिली भागीदारी ने इस इश्यू को अलग बना दिया है।

NCD का बेस साइज ₹500 करोड़ रखा

वहीं अडानी ग्रुप की साख अब खुदरा निवेशकों के बीच भी मजबूत हो रही है।” दरअसल इस बार अडानी एंटरप्राइजेज ने NCD का बेस साइज ₹500 करोड़ रखा था, जिसे ज़रूरत पड़ने पर अतिरिक्त ₹500 करोड़ तक बढ़ाया जा सकता था। यानी कुल राशि ₹1,000 करोड़ तय की गई थी, जो तीन घंटे में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गई। बता दें कि यह निवेश विकल्प उन निवेशकों के लिए बेहद अच्छा साबित हुआ है जो फिक्स्ड इनकम और सुरक्षित रिटर्न की तलाश में रहते हैं।