Hindi News

रेपो रेट में कटौती के बाद इन 6 बैंकों ने किया Loan के ब्याज दरों में बदलाव, घटाया RLLR, नए रेट लागू, यहाँ करें चेक 

Published:
कई बैंकों ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट में कटौती की है। यह फैसला बैंकों ने रेपो रेट में कटौती के बाद लिया है। आइए जानें कौन-सा कितने दर पर लोन ऑफर कर रहा है?
रेपो रेट में कटौती के बाद इन 6 बैंकों ने किया Loan के ब्याज दरों में बदलाव, घटाया RLLR, नए रेट लागू, यहाँ करें चेक 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एमपीसी बैठक के बाद रेपो रेट में बदलाव किया है। 5 साल बाद दरों में कटौती हुई है। आरबीआई के इस फैसले के बाद कई बैंकों ने लोन से ब्याज दरों में बदलाव किया है। रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट में 0.25% की कमी कर दी है। इसका फायदा होम लोन (Loan Rates) लेने वाले ग्राहकों को होगा। ईएमआई का बोझ घटाने का विकल्प मिलेगा।

आरबीआई द्वारा तय किए गए रेपो रेट के आधार पर बैंक लोन के लिए रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट निर्धारित करते हैं। इसी पर ग्राहकों को कर्ज देते हैं। यदि कोई ग्राहक आरएलएलआर से जुड़ा होम लोन का विकल्प चुनना है तो ब्याज दरों में रेपो रेट के आधार पर उतार-चढ़ाव होता रहता है। इस लिस्ट में देश के बड़े सरकारी बैंक शामिल हैं। बता दें कि हाल ही में प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने ओवरलाइट लोन के MCLR में वृद्धि करते हुए लोन महंगा कर दिया था।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 

इस बैंक ने ईबीएलआर (रेपो रेट) और एमसीएलआर दोनों में संशोधन किया है, जो 11 फरवरी से प्रभावी हैं। नई एमसीएलआर दरें 10 मार्च 2025 तक प्रभावी रहेंगी। ईबीएलआर रेट को 9.25% से घटाकर बैंक ने 9% कर दिया है। वहीं एमसीएलआर 8.20% से लेकर 9.30% है।

बैंक ऑफ इंडिया 

BOI ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट को 9.35% से घटाकर 9.10% कर दिया है। दरें 7 फरवरी से प्रभावी हैं। बैंक ऑफ इंडिया की नई एमसीएलआर दरें 1 फरवरी से लागू हैं, जो 8.25% से 9.20% है।

पंजाब नेशनल बैंक 

पीएनबी ने 10 फरवरी को नए बीपीएलआर दरें प्रभावी की हैं। दरों को 9.25% से घटाकर 9% कर दिया है। वहीं एमसीएलआर दरों 0.5% में इजाफा किया है, जो 8.40% से 9.35% है।

बैंक ऑफ बड़ौदा 

बैंक ने नए रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट को 10 फरवरी से लागू किया है। वहीं 12 फरवरी से नई एमसीएलआर दरें लागू हो चुकी हैं। बीपीएलआर 9.10% है। वहीं एमसीएलआर 8.15% से 9% है।

इंडियन ओवरसीज बैंक 

इस बैंक ने आरएलएलआर में बदलाव किया है। दरों को 9.35% से घटाकर 9.10% कर दिया है, जो 11 फरवरी से प्रभावी हैं। वहीं एमसीएलआर दरें 8.25% से 9.15% है, 15 जनवरी 2025 से प्रभावी हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews