Hindi News

महीने की शुरुआत में फिर आमजन को लगा महंगाई का झटका, LPG गैस सिलेंडरों के दाम में हुआ इजाफा

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आमजन पर एक बार फिर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। दरअसल गैस सिलेंडरों के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। जिसके चलते आमजन की जब पर पड़ने वाला वजन अब और बढ़ गया है। इस खबर में जानिए आपके शहर में अब कितनी महंगी हो गई है LPG।
महीने की शुरुआत में फिर आमजन को लगा महंगाई का झटका, LPG गैस सिलेंडरों के दाम में हुआ इजाफा

दिसंबर के शुरू होते ही आमजन की जब पर पड़ने वाला बोझ अब और बढ़ गया है। महीने की शुरुआत होते ही महंगाई की मार आमजनों को झेलना पड़ रही है। दरअसल गैस सिलेंडरों के दाम में अब बढ़ोतरी की गई है। सरकारी तेल कंपनियां द्वारा हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा की जाती है। इसी के चलते अब 1 दिसंबर से कैसे सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी की जा रही है।

महीने की शुरुआत में LPG के दाम में की गई समीक्षा के चलते अब इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने गैस की कीमतों में इजाफा कर दिया है। हालांकि यह सिर्फ 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर में ही देखने को मिलेगा। इसमें आम रसोई गैस को शामिल नहीं किया गया है।

जानिए आपके शहर में अब कितने में मिलेगा LPG

दरअसल नई कीमतों पर नजर डाली जाए तो अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लिए आपको 1818.50 रुपए देना होंगे। यानी इसमें 16.50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है। जबकि मुंबई में अब 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1771 रुपए में मिलेगा। मुंबई में 16.50 रुपए का इजाफा किया गया है। इसके साथ ही चेन्नई में ₹16 प्रति के सिलेंडर और कोलकाता में 15.30 रुपए प्रति के सिलेंडर दाम बढ़ाए गए हैं। चेन्नई में अब नया सिलेंडर 1980.50 रुपए प्रति सिलेंडर पर मिलेगा। जबकि कोलकाता में यह 1927 रुपए प्रति सिलेंडर मिलेगा।

अगस्त में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ना शुरू हुए थे

जानकारी दे दें कि इन चार बड़े प्रमुख शहरों में से कोलकाता में गैस सिलेंडर की कीमत सबसे ज्यादा है। पिछले 5 महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। अगस्त में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाना शुरू हुए थे। इसके बाद अब दिसंबर में भी 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के भाव बढ़ते हुए दिखाई दिए हैं। वहीं 1 नवंबर को भी गैस सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। दरअसल नवंबर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 62 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews