अगर बैंक से संबंधित कोई भी काम है, तो फटाफट पूरा कर लीजिए। जुलाई की तरह अगस्त महीने में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों, साप्ताहिक अवकाशों और क्षेत्रीय छुट्टियों को मिलाकर कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें 5 रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार भी शामिल हैं। हालांकि नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं छुट्टियों के दौरान भी निर्बाध रूप से चालू रहेंगी।
अगस्त में कब-कब और कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक, ये है पूरी लिस्ट
साप्ताहिक अवकाश (पूरे भारत में लागू)
- 2 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 8 अगस्त (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार
- 9 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 16 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश ( पारसी नववर्ष / नवरोज)
- 22 अगस्त (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार
- 23 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 30 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों की छुट्टियां
- 4 अगस्त (मंगलवार) केर पूजा, त्रिपुरा (अगरतला)
- 8 अगस्त (शनिवार) : तेंदोंग लो रूम फाट), सिक्किम (गंगटोक)।
- 13 अगस्त (गुरुवार): देशभक्त दिवस मणिपुर (इम्फाल) ।
- 15 अगस्त (शनिवार): स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय अवकाश (
- 19 अगस्त (बुधवार): महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती, त्रिपुरा
- 25 अगस्त (मंगलवार): मिलाद-उन-नबी / प्रथम ओणम): केरल (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम) ,आंध्र प्रदेश (विजयवाड़ा।
- 26 अगस्त (बुधवार): ईद-ए-मिलाद / तिरुवोनम (दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, पटना आदि अधिकांश राज्यों/राजधानियों में बैंक बंद रहेंगे।)
- 28 अगस्त (शुक्रवार): रक्षाबंधन / पांग-लहाबसोल (राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम आदि राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।)
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम (ATM) सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी। ग्राहक अपने डिजिटल ट्रांसफर, यूपीआई और नेट बैंकिंग से जुड़े काम बिना किसी रुकावट के पूरे कर सकते हैं, क्योंकि डिजिटल सेवाओं पर बैंक की छुट्टियों का कोई असर नहीं होता है।
ग्राहक पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे गूगल पे, फोन पे, पेटीएम (Google Pay, phonePe, paytm) आदि का इस्तेमाल करना होता है। ग्राहक स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए भी कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि। पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।
नोट: ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपने शहर की स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में जानकारी पता कर लें, क्योंकि भारत में बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक ऐप पर भी ताजा अपडेट्स चेक कर सकते हैं।






