Hindi News

आरबीआई MPC के फैसले से पहले इस बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, अब मिलेगा 8.25% रिटर्न, जानें नए रेट 

Published:
इंडसइंड बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। अधिकतम 8.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। 
आरबीआई MPC के फैसले से पहले इस बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, अब मिलेगा 8.25% रिटर्न, जानें नए रेट 

Bank FD Rates: आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 7 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। 9 अक्टूबर 10 बजे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर फैसलों की घोषणा करेंगे। रेपो रेट को लेकर भी बड़ा ऐलान हो सकता है। इससे पहले प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन कर दिया है।

प्राइवेट बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3.5% से लेकर 7.75% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 4% से लेकर 8.25% तक ब्याज मिल रहा है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए नई दरें 7 अक्टूबर 2024 से प्रभावी हो चुकी हैं।

इतने दिन के एफडी पर मिल सबसे ज्यादा रिटर्न (IndusInd Bank FD)

बैंक एक साल से लेकर 2 साल के बीच 4 अलग-अलग टेन्योर पर सबसे ज्यादा और एक ब्याज ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 7.75% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.25% है। एक साल से लेकर 1 साल 3 महीने के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 7.75%  और वरिष्ठ नागरिकों को 8.25% इन्टरेस्ट मिल रहा है। 5 साल के इंडस टैक्स सेवर स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% ब्याज मिल रहा है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरों की सूची (Fixed Deposit Latest Rates) 

  • 7 से 14 दिन- 3.50%
  • 15 से 30 दिन- 3.50%
  • 31 से 45 दिन- 3.75%
  • 46 से 60 दिन- 4.75%
  • 61 से 90 दिन- 4.75%
  • 91 से 120 दिन- 4.75%
  • 121 से 180 दिन- 5%
  • 181 से 210 दिन-  5.85%
  • 211 से 269 दिन- 6.10%
  • 270 से 354 दिन- 6.35%
  • 355 से 364 दिन- 6.50%
  • 1 साल से लेकर 1 साल 3 महीने से कम- 7.75%
  • 1 साल 3 महीने से लेकर 1 साल 4 महीने से कम- 7.75%
  • 1 साल 4 महीने से लेकर 1 साल 6 महीने से कम- 7.75%
  • 1 साल 6 महीने से लेकर 2 साल तक- 7.75%
  • 2 साल से अधिक और 2 साल 6 महीने से कम- 7. 25%
  • 2 साल 6 महीने से लेकर 2 साल 7 महीने से कम- 7.25%
  • 2 साल 7 महीने से लेकर 3 साल 3 महीने से कम- 7.25%
  • 3 3 साल 3 महीने से अधिक और 61 महीने से कम- 7.25%
  • 6 महीने और इससे अधिक- 7%
  • इंडस टैक्स सेवर स्कीम (5 वर्ष)- 7.25%

 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews