क्रेडिट कार्ड यूजर्स ध्यान दें! 16 सितंबर से बदल जाएंगे नियम, इस सरकारी बैंक ने किया ऐलान 

एक बार फिर एसबीआई ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। 16 सितंबर से नए सीपीपी रिन्युएबल प्लान लागू होंगे। यूजर्स को इसकी जानकारी होनी चाहिए। आइए जानें क्या-क्या बदलने वाला है?
credit card rules

AI Generated Image

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने क्रेडिट कार्ड (Credit Card) उपयोगकर्ताओं के लिए बड़ी घोषणा की है । कार्ड प्रोटक्शन प्लान से जुड़े नियम बदलने वाले हैं। मौजूदा ग्राहकों को अपने आप अपडेटेड सीपीपी प्लान में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 16 सितंबर से यह बदलाव लागू होने वाला है। नया प्लान वेरिएंट्स मौजूद प्लान पर निर्भर करेगा। इसकी घोषणा बैंक में अगस्त 2025 में ही कर दी थी।

बता दें कि 1 सितंबर को एसबीआई ने क्रेडिट कार्ड के डिजिटल गेमिंग से संबंधित खर्चों को लेकर नए नियम लागू किए थे। रिवार्ड प्वाइंट की सुविधा खत्म की गई थी। नए प्लान के तहत भी यूजर्स को कई सुविधाओं का लाभ मिलेगा। सीपीपी क्रेडिट कार्ड होल्डर को फ्रॉड, चोरी और डैमेज से प्रोटेक्शन प्रदान करता है। इसके अलग-अलग वेरिएंट होते हैं। जरूरत के हिसाब से ग्राहक प्लान चुन सकते हैं।

इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

प्लान के तहत ग्राहकों को कई सुविधाओं का लाभ मिलेगा। खोए या चोरी हुए कार्ड को ब्लॉक करने के लिए एक कॉल सिम किया जा सकता है। कार्ड ब्लॉकिंग सर्विस, इमरजेंसी ट्रैवल असिस्टेंट, टिकट बुकिंग सपोर्ट, मोबाइल वॉलेट प्रोटेक्शन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। क्लासिक, प्रीमियम और प्लैटिनम के लिए फीचर्स अलग-अलग होंगे।

ग्राहकों को 80 हजार रुपये  से लेकर 1,16,000 रूपते तक का इमरजेंसी ट्रैवल असिस्टेंट सुविधा मिलेगी। 30 दिनों को कवर किया जाएगा। 25 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक कंप्लीमेंट्री फ्रॉड प्रोटेक्शन फीचर भी शामिल किया गया है।  क्लासिक क्रेडिट कार्ड मेंबरशिप एक सदस्य (प्राइमरी) को शामिल करने की अनुमति होगी। प्रीमियम में दो और प्लैटिनम में चार सदस्यों को शामिल करने की अनुमति दी जाएगी।

प्लान के प्रकार और कीमत (SBI Credit Card Rules)

क्लासिक लाइट और क्लासिक प्लस प्लान को “क्लासिक” में माइग्रेट किया जाएगा। जिसकी कीमत 999 रुपये निर्धारित की गई है। वर्तमान में क्लासिक लाइट की कीमत 1199 रूपये क्लासिक प्लस की 1899 रुपये है। प्रीमियम प्लस को प्रीमियम और प्लैटिनम प्लस को “Platinum” में बदला जाएगा। प्रीमियम प्लान की कीमत 2499 रुपये  से घटकर 1499 रुपये हो गई है। वहीं प्लैटिनमप्लान की कीमत 3199 रुपये से घटकर 1999 रुपये की गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews