Hindi News

इस प्राइवेट बैंक ने बदले क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम, 12 अप्रैल से लागू, अब नहीं मिलेगी ये सुविधा

Published:
एक्सिस बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। कैशबैक फीचर्स, बेनेफिट्स और लाउंज एक्सेस में संशोधन हुआ है। जिसकी जानकारी उपयोगकर्ताओं को होनी चाहिए। 
इस प्राइवेट बैंक ने बदले क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम, 12 अप्रैल से लागू, अब नहीं मिलेगी ये सुविधा

AI Generated Image

एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आई। प्राइवेट सेक्टर बैंक ने एयरटेल एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ बदलाव किए हैं। नए नियम (Credit Card Rules) 12 अप्रैल से लागू कर दिए गए हैं। जिसका असर यूजर्स पर भी पड़ेगा। कैशबैक ऑफर के लिए नहीं शर्तें लागू की गई है। बैंक ने चार कंप्लीमेंट्री लाउंज एक्सेस सर्विस बंद करने का फैसला लिया है।

निर्धारित खर्च पर ग्राहकों को अलग-अलग कैशबैक मिलेगा, लेकिन इसके लिए कुछ लिमिट भी तय की गई है। ग्राहक 1 महीने में करीब 1600 रुपये तक का कैशबैक कमा सकते हैं। हालांकि इसके लिए नियमों और कैंपिंग का खास ख्याल रखना होगा।

एयरटेल थैंक्स एप के जरिए मोबाइल एयरटेल, ब्रॉडबैंड और डीटीएच खर्च पर 25% कैशबैक और  यूटिलिटी पेमेंट पर 10% कैशबैक मिलता रहेगा। हालांकि अब यूजर्स के पास महीने के लिए खुद की कैशबैक सेट करने की सुविधा होगी। किसी स्टेटमेंट महीने में एयरटेल पर खर्च करने पर मिलने वाली अधिकतम कैशबैक अब इस स्टेटमेंट महीने में मिले बेस कैशबैक अमाउंट तक ही सीमित रहेगी।

क्या है नई कैशबैक पॉलिसी?

25% और 10% कैटेगर खर्च पर कैशबैक कब 250 रुपये के बजाय उसी स्टेटमेंट महीने में कमाए गए बेस कैशबैक सीमित होगा। इस बात का ध्यान रखें की कमाई गई कैशबैक का क्रेडिट मौजूददा 60 दिनों के क्रेडिट साइकिल के अनुसार ही जारी रहेगा। संशोधित कैपिंग लॉजिक के अनुसार क्रेडिट किया जाने वाला कैशबैक 12 जून 2026 या उसके बाद जारी किए गए स्टेटमेंट साइकिल में दिखाई देगा।

इन नियमों में भी हुआ बदलाव 

स्विग्गी, जोमैटो और बिग बास्केट पर 10% कैशबैक का लाभ मिलता रहेगा। जोमैटो, ब्लिंकिट और डिस्ट्रिक्ट मूवी पर 10% वैल्यू कैशबैक से बदल दिया गया है, यह बेनेफिट ईकॉम के जरिए पेमेंट करने पर अब लागू होगा। इन तीनों प्लेटफ़ॉर्म पर मिलने वाला वैल्यू बैक संबंधित पार्टनर के वॉलेट में क्रेडिट किया जाएगा जिसकी कोई समय सीमा नहीं होगी। इस वैल्यू बैक का इस्तेमाल संबंधित पार्टनर प्लेटफार्म पर की गई किसी भी अगली खरीदारी के लिए किया जा सकता है।

प्रति पार्टनर और प्रति प्राइमरी कार्ड का अधिकतम मासिक वैल्यू बैक 200 रुपये तक सीमित होगा। जोमैटो और ब्लिंकिट पर न्यूनतम मॉडल वैल्यू 499 रुपये होना जरूरी है। ध्यान रखिए कि यह ऑफर वॉलेट लोड करने या गिफ्ट कार्ड खरीदने पर लागू नहीं होगा। न ही इसके लिए एक्सिस बैंक का कैशबैक लागू किया जाएगा।

terms-and-conditions-for-airtel-cbcc-cvp (1)
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews