Hindi News

ग्राहकों को झटका, इस लघु वित्त बैंक ने घटाया FD पर ब्याज, अब मिलेगा कम रिटर्न

Published:
अप्रैल में एक और बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। कई टेन्योर पर पहले से कम रिटर्न मिलेगा। नए रेट लागू भी हो चुके हैं। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिल रहा है?
ग्राहकों को झटका, इस लघु वित्त बैंक ने घटाया FD पर ब्याज, अब मिलेगा कम रिटर्न

AI Generated Image

आरबीआई ने रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया है। इसके बावजूद भी कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए संशोधित ब्याज दरें (FD Rates) घोषित कर दी है। इस सूची में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल हो चुका है। कई टेन्योर के ब्याज दरों में कटौती की गई है। नए रेट 11 अप्रैल 2026 से लागू हो चुके हैं।

संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.77% तक ब्याज मिल रहा है। पहले न्यूनतम ब्याज दर 4.50% और अधिकतम 8% था। कुछ टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज भी मिल रहा है। 60 वर्ष या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.50% से लेकर 8% है। निवेश से पहले ग्राहकों को आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि बैंक समय-समय पर इंटरेस्ट रेट्स में संशोधन करते रहते हैं।

इन टेन्योर पर मिलेगा कम रिटर्न 

पहले 7 दिन से लेकर 14 दिन के टेन्योर पर 4.50% ब्याज बैंक ऑफर करता था, जिसे घटाकर 3.50% कर दिया गया है। 15 दिन से लेकर 60 दिन के टेन्योर पर पहले जहां 5.25% रिटर्न मिलता था, अब केवल 4.25% ब्याज मिलने वाला है। 61 दिन से लेकर 90 दिन के टेन्योर पर भी 5.25% ब्याज बैंक ऑफर करता था, जिसे घटाकर 4.75% करने का फैसला लिया गया है। 91 दिन से लेकर 120 दिन के टेन्योर पर ब्याज दर घटाकर 5.77% से 5% कर दिया गया है।

कितने दिन के निवेश पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज?

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 3 साल से लेकर 5 साल से कम और 1825 दिन यानी 5 साल के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 375 दिन से लेकर 400 दिन के टेन्योर को बंद कर दिया है, जिस पर सामान्य नागरिकों को 8% रिटर्न मिलता था। वहीं अब 5 साल से अधिक और 10 साल तक के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

टेन्योर वाइज इंटरेस्ट रेट्स 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 3.50%
  • 15 से लेकर 60 दिन- 4.25%
  • 61 से लेकर 90 दिन- 4.75%
  • 91 दिन से लेकर 120 दिन- 5%
  • 221 दिन से लेकर 180 दिन- 6%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 6.50%
  • 271 दिन से लेकर 365 दिन- 7%
  • 1 साल से अधिक और 2 साल तक- 7.50%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 7.50%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल से कम- 7.77%
  • 5 साल- 7.77%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.50%

यहाँ जानें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews