रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने इस बार रेपो रेट में कोई बदलाव न करने का फैसला लिया है। वर्तमान में दरें 5.25% है। इसके बाद भी तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट के लिए नए रेट 10 अप्रैल 2026 से लागू हो चुके हैं। ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय पर इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है।
बदलाव के बाद सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 7.25% ब्याज मिल रहा है। बैंक एफडी के लिए बैंक कॉलेबल और नॉन-कोलेबल दोनों ही ऑप्शन ऑफर करता है। नॉन कॉलेबल ऑप्शन चुनने पर मैच्योरिटी से पहले निकासी की अनुमति नहीं होती है। इसमें एक करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा सकता है, 91 दिन से लेकर 10 साल का टेन्योर ऑप्शन मिलता है। जबकि कॉलेबल एफडी में 7 दिन से 10 साल का टेन्योर ऑप्शन मिलता है।
वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा एक्स्ट्रा ब्याज
बैंक वरिष्ठ नागरिकों (60-80 वर्ष के लोग) को 0.40%-0.50% और सुपर सीनियर सिटीजंस (80 साल से अधिक आयुवर्ग) को 0.60% एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजन सिटीजंस और सुपर सीनियर सिटीजंस का एडिशनल ब्याज एनआरई डिपॉजिट पर लागू नहीं होता। एक साल या इससे अधिक के टेन्योर पर यह सुविधा मिलती है।
इतने दिन के टेन्योर पर सबसे ज्यादा रिटर्न
बैंक दो स्पेशल डिपॉजिट स्कीम ऑफर कर रहा है। 456 दिन के स्पेशल टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.10% ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.60% रिटर्न मिल रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक अपने 567 दिन के स्पेशल एफडी स्कीम पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.25%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.70% और सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए 7.75% है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
- 7 से लेकर 14 दिन- 4%
- 15 से 29 दिन- 4.25%
- 30 से लेकर 45 दिन – 4.50%
- 46 से लेकर 60 दिन- 4.80%
- 61 से लेकर 90 दिन – 4.80%
- 91 से लेकर 120 दिन- 5.80%
- 121 दिन से लेकर 179 दिन- 5.80%
- 180 दिन से लेकर 270 दिन- 6.30%
- एक साल- 6.80%
- 1 साल से अधिक और 456 दिन से कम- 6.70%
- 456 दिन- 7.10%
- 456 दिन से अधिक और 566 दिन- 6.60%
- 567 दिन- 7.25%
- 567 दिन से अधिक और 2 साल से कम- 6.60%
- 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 7%
- 3 साल से लेकर 10 साल तक- 6.70%






