पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक में क्रेडिट कार्ड से जुड़े सर्विस चार्ज (PNB Credit Card Rules) में बदलाव किया है, जो 1 नवंबर 2026 से लागू होने वाले हैं। इस सूची में कैश एडवांस्ड ट्रांजैक्शन चार्ज, लेट पेमेंट फीस, रीवार्ड रिडेंप्शन फीस, यूटिलिटी बिल फीस, डुप्लीकेट स्टेटमेंट फीस इत्यादि शामिल है। बैंक ने नए नियमों की जानकारी एक नोटिफिकेशन के जारी दी है। अब बैंक सभी रुपे/वीजा क्रेडिट कार्ड पर यूटिलिटी बिल और रिवार्ड रीडेंप्शन फीस लेगा, वर्तमान में इस दोनों सर्विस पर कोई शुल्क नहीं लगता।

डोमेस्टिक पीएनबी एटीएम में वीजा और रुपे कार्ड के सभी वेरिएंट के लिए 2.5% एडवांस्ड ट्रांजेक्शन चार्ज लेगा। जिसकी अधिकतम लिमिट अधिकतम 400 रुपये होगी वर्तमान में चार्ज 2%, इसकी अधिकतम सीमा 100 से लेकर 150 रुपये के बीच है। शुल्क अलग-अलग कार्ड वेरिएंट पर निर्भर करता है। अन्य डोमेस्टिक एटीएम के लिए भी वीजा और रुपे क्रेडिट कार्ड के सभी वेरिएंट पर 2.5% एडवांस्ड ट्रांजेक्शन चार्ज लगेगा, जिसकी अधिकतम सीमा 500 रुपये निर्धारित की गई है। ओवरसीज एटीएम के लिए सभी वीजा और रुपे क्रेडिट कार्ड वेरिएंट पर 2. 5% शुल्क लगेगा, जिसकी अधिकतम सीमा 500 रुपये है।

लेट पेमेंट फीस में बदलाव 

बैंक में लेट पेमेंट फीस में भी बदलाव किया है, जो अलग-अलग अमाउंट पर अमाउंट पर निर्भर करता है। वीजा और रुपए कार्ड के सभी वेरिएंट के लिए 500 रुपये या इससे कम के अमाउंट पर कोई लेट पेमेंट फीस नहीं लगेगी। वहीं 501 से लेकर 1000 रुपये तक के लिए 500 रुपये, 1001 से लेकर 10,000 रुपये तक के लिए 750 रुपये, 10,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक के लिए 1,000 रुपये और 50,000 रुपये से अधिक के अमाउंट ड्यू पर 1,200 रुपये लेट पेमेंट फीस लगेगी।

यूटिलिटी बिल और रिवार्ड रिडेंप्शन फीस 

1 नवंबर से बैंक वीजा और रुपे क्रेडिट कार्ड के सभी वेरिएंट पर हर रिडेंप्शन रिक्वेस्ट पर 99 रुपये शुल्क वसूलेगा। वर्तमान में इस पर कोई भी फीस नहीं लगती।  यूटिलिटी बिल फीस यूटिलिटी पेमेंट अमाउंट का 1 प्रतिशत होगा। यह बदलाव वीजा और रुपे क्रेडिट कार्ड के सभी वेरिएंट पर लागू होगा। यदि बिलिंग साइकिल में अमाउंट 50,000 रुपये से ज्यादा है तो अधिकतम 2000 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क का भुगतान करना होगा। वर्तमान में इस पर कोई भी शुल्क बैंक नहीं लेता।

इन सेवाएं के लिए भी शुल्क बदला 

चेक वापसी/ईसीएस अनादर/ ऑटो डेबिट के लिए सभी वीजा और रुपे क्रेडिट कार्ड के वेरिएंट के लिए 2% शुल्क लगेगा। जिसकी अधिकतम सीमा 400 रुपये होगी।  फिक्स्ड डिपॉजिट पर जारी किए गए कार्ड के लिए 100 रुपये अधिकतम लिमिट होगी। 3 महीने से अधिक के डुप्लीकेट स्टेटमेंट के लिए 50 रुपये शुल्क वीजा/रुपे  क्रेडिट कार्ड के लिए के सभी वेरिएंट के लिए लगेगा। ई-स्टेटमेंट के लिए कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।