MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

4 अक्टूबर को बंद रहेंगी कई सेवाएं, इस प्राइवेट बैंक ने जारी किया अलर्ट, जानें डिटेल

HDFC बैंक ने NEFT समेत चार सेवाओं को लेकर अलर्ट जारी है। कुछ समय के लिए सर्विस अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
HDFC Bank Alert

प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी ने डाउनटाइम अलर्ट (HDFC Bank Alert) जारी किया है। 4 अक्टूबर को 3 और 5 अक्टूबर को एक सर्विस अस्थायी से रूप से बाधित रहने वाली हैं। बैंक ने यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया है। इस दौरान सिस्टम में कई अपडेट किए जाएंगे। ताकि ग्राहकों के लिए फास्ट और निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित हो सके। इन सेवाओं की सूची में  म्युचुअल फंड टैब, NEFT इत्यादि शामिल हैं।

सभी बैंक समय-समय पर रखरखाव का कार्य करते हैं। एचडीएफसी बैंक में इसकी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस के जरिए दी है। 4 अक्टूबर को 2:00 AM से लेकर 6:00 AM तक पूरे 4 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर म्युचुअल फंड टैब की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।

ये 2 सेवाएं भी बाधित रहेंगी 

4 अक्टूबर रविवार को 2:00 AM से लेकर 4:00 AM तक पूरे 2 घंटे NEFT सर्विस बंद रहेगी। हालांकि निर्धारित समय के बाद सभी सेवाएं फिर से उपलब्ध हो जाएंगी। बैंक ने इस दौरान पेमेंट के लिए यूपीआई, आईएमपीएस और आरटीजीएस का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इससे पहले एनईएफटी सर्विस 26 सितंबर को भी 3 घंटे के लिए बाधित थी। 4 अक्टूबर सुबह 7:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक पूरे 3 घंटे तक Wealthfy (रिपोर्ट्स एंड एनालिटिक्स) सर्विस उपलब्ध नहीं रहेगी।

5 अक्टूबर को कुछ समय के लिए नहीं मिलेगी यह सर्विस 

एचडीएफसी बैंक द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक 5 अक्टूबर 1:30 AM से लेकर 3:00AM तक 1 घंटे 30 मिनट तक एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर क्रेडिट कार्ड व्यू और डाउनलोड स्टेटमेंट की सर्विस नहीं मिलेगी। इस दौरान ग्राहक क्रेडिट कार्ड से संबंधित स्टेटमेंट को न देख पाएंगे, न ही डाउनलोड कर पाएंगे। इसलिए ग्राहकों को समय रहते संबंधित सेवाओं से जुड़े कार्यों को पूरा करने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
4 अक्टूबर को बंद रहेंगी कई सेवाएं, इस प्राइवेट बैंक ने जारी किया अलर्ट, जानें डिटेल