MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

Gold Silver Price 2 October: शुक्रवार को क्या चल रहा है भोपाल-इंदौर और दिल्ली में सोने और चांदी का भाव, जानिए यहां

Gold Silver Rate 2 October 2026: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी का दाम गिरकर 2.25 लाख रुपए प्रति किलो, आइए जानते हैं गांधी जयंती पर भोपाल-इंदौर तक लेटेस्ट रेट
gold latest rate

gold latest rate

गांधी जयंती पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,47,724 रुपये प्रति 10 ग्राम बना हुआ है। वहीं चांदी का भाव 2,25,545 रुपये प्रति किलो पर है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,48,138 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2,20,829 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है।

2 अक्टूबर, शुक्रवार को गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। बता दें कि आज, गांधी जयंती के कारण MCX पर कारोबार बंद है, इसलिए गुरुवार शाम (2 अक्टूबर) के रेट ही मान्य होंगे। 3 अक्टूबर को शनिवार और 4 अक्टूबर  को रविवार यानी साप्ताहिक अवकाश के कारण भी एमसीएक्स पर कारोबार नहीं होगा। अब बाजार 5 अक्टूबर ,सोमवार को खुलेगा। हालांकि देशभर में सर्राफा बाजार खुले रहेंगे।

भोपाल-इंदौर में 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

भोपाल-इंदौर सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 50 हजार 350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1 लाख 37 हजार 800 रुपये और 18 कैरेट सोना 1 लाख 12 हजार 7600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी का भाव 2 लाख 34 हजार 900 रुपये प्रति किलो पर स्थिर है।

दिल्ली से लेकर लखनऊ में सोने-चांदी का भाव

दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1 लाख 50 हजार 450 रुपये, 22 कैरेट 1 लाख 37 हजार 900 रुपये और 18 कैरेट 1 लाख 12 हजार 860 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। चांदी 2 लाख 34 हजार 900 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,34,900 रुपये प्रति किलो बना हुआ है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,39,900 रुपये बताई जा रही है।

वैश्विक अनिश्चितता, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बदलाव, कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर इंडेक्स के उतार-चढ़ाव के चलते भारतीय सराफा बाजार पर असर पड़ रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर जारी गतिरोध के चलते कच्चे तेल की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इसके असर से भारतीय रुपये पर दबाव बढ़ा है और डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर लगभग ₹96.22 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। डॉलर की मजबूती आयात को महंगा बना रही है, जिससे घरेलू स्तर पर मुद्रास्फीति का खतरा मंडराने लगा है।   चुंकी जब कच्चा तेल महंगा होता है तो इसका असर महंगाई और सोने की कीमतों पर भी देखने को मिलता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड $100 से $103 प्रति बैरल और WTI क्रूड $92.60 से $93.20 प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। वैश्विक तनाव और मुद्रास्फीति के खतरे को देखते हुए निवेशक सुरक्षित ठिकाने के रूप में सोने की तरफ रुख कर रहे हैं।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
  • शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
Gold Silver Price 2 October: शुक्रवार को क्या चल रहा है भोपाल-इंदौर और दिल्ली में सोने और चांदी का भाव, जानिए यहां - MP Breaking News