MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

इस प्राइवेट बैंक ने दिया ग्राहकों को झटका, घटाया FD पर ब्याज, 1 अक्टूबर से नई दरें लागू

आरबीएल बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। कुछ टेन्योर के लिए इंटरेस्ट रेट घटाया गया है। आइए जानें अब कितने दिन के टेन्योर पर कितना रिटर्न मिल रहा है?
Bank FD Rates

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के आरबीएल बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव का ऐलान किया है। चुनिंदा टेन्योर के लिए इंटरेस्ट घटाया गया है। 1 अक्टूबर से नए रेट लागू हो चुके हैं। सामान्य नागरिकों को अब 3.50% से लेकर 7% तक ब्याज मिल रहा है। पहले अधिकतम ब्याज 7.20% था। वरिष्ठ नागरिकों को अभी भी 50 आधार अंक एडिशनल इंटरेस्ट की सुविधा मिल रही है।

60 साल से लेकर 80 साल आयुवर्ग वालों के लिए ब्याज दर 4% से लेकर 7.50% है। 80 साल या इससे अधिक आयुवर्ग वालों को 7.75% तक ब्याज मिल रहा है। न्यूनतम ब्याज दर 4.25% है। ब्याज दरों में समय-समय पर बदलाव होता है। इसलिए निवेश के पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इन टेन्योर पर अब मिल रहा कम ब्याज 

बैंक पहले  365 दिन से लेकर 500 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7% ब्याज ऑफर करता था। जिसे घटाकर 6.90% कर दिया गया है। इसके अलावा 501 दिन के लेकर 18 महीने से कम के टेन्योर पर भी 10 बीपीएस की कटौती हुई है। वहीं 18 महीने से लेकर 60 महीने तक के लिए टेन्योर पर 7% ब्याज मिल रहा है। पहले पहले 18 महीने से लेकर 36 महीने के कम के टेन्योर पर 7.20% और 36 महीने 1 दिन के लेकर 60 महीने तक के टेन्योर पर 7% ब्याज ऑफर करता था।

241 दिन या इससे अधिक के सभी मैच्योरिटी स्लैब पर 6% से अधिक रिटर्न ऑफर कर रहा है। 501 दिन के लेकर 18 महीने के कम के टेन्योर पर 6.90% ब्याज मिल रहा है। 60 महीने के टैक्स सेविंग्स एफडी स्कीम के लिए इंटरेस्ट रेट 6.70% है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% ब्याज मिल रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  •  से लेकर 14 दिन- 3.50%
  • 15 से लेकर 45 दिन-  4%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 से लेकर 180 दिन- 4.75%
  • 181 दिन से लेकर 240 दिन- 5.50%
  • 241 दिन से लेकर 364 दिन- 6.05%
  • 365 दिन से लेकर 500 दिन तक- 6.90%
  • 501 दिन से लेकर 18 महीने से कम- 6.90%
  • 18 महीने से लेकर 60 महीने से कम- 7%
  • 60 महीने से लेकर 120 महीने तक- 6.70%
  • 60 महीने टैक्स सेविंग्स एफडी- 6.70%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
इस प्राइवेट बैंक ने दिया ग्राहकों को झटका, घटाया FD पर ब्याज, 1 अक्टूबर से नई दरें लागू