इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के मुख्य आरोपी अभिषेक अग्रवाल को ग्वालियर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप और तीन मोबाइल मिले हैं, पूछताछ में अम्लुम चला है कि आरोपी अभिषेक अग्रवाल लोगों को ऑनलाइन आईडी उपलब्ध करवाकर सट्टा खिलाता था।
इंदौर में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी का जाल फैलाने वाले सिंडिकेट के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। उषा नगर स्थित अपार्टमेंट’ में पूर्व में पुलिस द्वारा मारी गई रेड के बाद से लगातार फरार चल रहे मुख्य सटोरिये अभिषेक अग्रवाल को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है, पकड़ा गया आरोपी ग्राहकों को ऑनलाइन सट्टे की आईडी उपलब्ध कराकर नेटवर्क चला रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लैपटॉप और 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनमें सट्टे का हिसाब-किताब मिला है।
3 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजिक्शन सामने आया था
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि बीती 6 मई को जब क्राइम ब्रांच ने उषा नगर स्थित ‘साईं नयन अपार्टमेंट’ के फ्लैट नंबर 102 में दबिश देकर 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उस समय मौके से 39 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 1.40 लाख नगदी सहित करीब 7.70 लाख रुपये का सामान जब्त हुआ था। पुलिस एन बताया कि आरोपियों के एकाउंट से करीब 3 करोड़ रुपये का ट्रांजिक्शन मिला था, उसी कार्रवाई के दौरान ग्वालियर निवासी अभिषेक अग्रवाल का नाम मुख्य सरगना के रूप में सामने आया था, जो पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया था।
सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े चेहरों का पता लगा रही है पुलिस
क्राइम ब्रांच की टीम लगातार तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही थी, जिसके बाद टीम ने ग्वालियर में दबिश देकर आरोपी अभिषेक अग्रवाल को धर दबोचा। आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आईडी बनाकर डिजिटल पॉइंट्स के जरिए सट्टा खिलवाता था। पुलिस ने उसके पास से 1 लैपटॉप और 3 मोबाइल जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। क्राइम ब्रांच अब आरोपी से पूछताछ कर इस सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े चेहरों का पता लगा रही है।
शकील अंसारी को रिपोर्ट






