सरकारी बैंक का बड़ा ऐलान: बदल गए डेबिट कार्ड से जुड़े कई नियम, जल्द होंगे लागू

पीएबसी डेबिट कार्ड सर्विस चार्ज में बदलाव हुआ है, जो 23 अक्टूबर से लागू होंगे। लाउंज एक्सेस के लिए नया नियम प्रभावी होने जा रहा है। ग्राहकों पर इसका असर है। आइए जानें क्या-क्या बदलने वाला है?
Debit Card New Rules

AI Generated Image

पंजाब एंड सिंध बैंक के डेबिट कार्ड धारकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। इस पब्लिक सेक्टर बैंक में नियमों (Debit Card Rules) में बड़े बदलाव किए हैं। जिसकी जानकारी कस्टमर को होनी चाहिए।  डेबिट कार्ड और एटीएम से जुड़े नए चार्ज 23 अक्टूबर से लागू होने जा रहे हैं। वहीं पीएसबी रुपे प्लेटटिनम डेबिट कार्ड के कंप्लीमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस से संबंधित नियमों में भी संशोधन किया गया है।

पीएसबी रुपे प्लेटटिनम डेबिट कार्ड यूजर्स को कंप्लीमेंट्री एयर लाउंज एक्सेस का लाभ तभी मिलेगा, जब पिछली तिमाही यानी (जुलाई से लेकर सितंबर 2025) तक न्यूनतम खर्च 5000 रुपये होगा। ये बदलाव 15 अक्टूबर से लागू होने जा रहे हैं। हालांकि पीओएस यानि पॉइंट ऑफ सेल और ई-कॉमर्स ट्रांजेक्शन पर एक कंप्लीमेंट्री डॉमेस्टिक लाउंज की सुविधा प्रति तिमाही मिलेगी।

डेबिट कार्ड जारी करने के लिए नया शुल्क 

पीएसईबी डेबिट कार्ड के अलग-अलग वेरिएंट को जारी करने के लिए नए चार्ज 23 अक्टूबर से लागू करने जा रहा है। क्लासिक डेबिट कार्ड के लिए किसी प्रकार का शुल्क ग्राहकों को नहीं देना होगा। लेकिन इसे दोबारा जारी करवाने के लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एनुअल फीस भी 200 रुपये निर्धारित की गई है। प्लेटटिनम डेबिट कार्ड को जारी करने के लिए बैंक 200 रुपये शुल्क लगाएगा। इसके लिए एनुअल फीस भी 200 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं रुपे सिलेक्ट डेबिट कार्ड को जारी करने की फीस 400 रुपये तय की गई है।

इन सेवाएं के लिए नए शुल्क लागू होंगे

पिन कोड दोबारा इशू करने के लिए बैंक 50 रुपये के साथ जीएसटी शुल्क के रूप में लगाने वाला है। अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस न होने पर यदि एटीएम या पीओएस ट्रांजेक्शन डिक्लाइन होता है तो ग्राहकों को 23 रुपये के जीएसटी शुल्क का भुगतान करना होगा। ग्रीन पिन और पिन चेंज ट्रांजैक्शन पूरे तरीके से फ्री होगा।

मेट्रो सिटी में दूसरे बैंक के एटीएम के जरिए सेविंग अकाउंट से पहले तीन ट्रांजेक्शन फ्री होंगे। फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल दोनों प्रकार के लेनदेन पर यह बदलाव लागू होगा। वहीं नॉन मेट्रो सिटी में दूसरे बैंक के एटीएम के जरिए प्रतिमाह 5 ट्रांजैक्शन फ्री रहने वाला है। लिमिट से अधिक फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन होने पर ग्राहकों को 23 रुपये और नॉन फाइनेंशियल के लिए 9 रुपये शुल्क देना होगा।

पीएसबी नया डेबिट कार्ड शुल्क यहाँ देखें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews