Hindi News

बैंक की छुट्टियां 2024 : जल्द निपटा लें सभी काम, दिसंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित वर्क हो सकते है प्रभावित

Written by:Pooja Khodani
Published:
दिसंबर महीने में कुल 17 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। इनमें दूसरा चौथा शनिवार के साथ ही रविवार की छुट्टी शामिल है, जानिए साल के आखिरी महीने में कब-कब छुट्टी के चलते बैंक बंद रहने वाले है।
बैंक की छुट्टियां 2024 : जल्द निपटा लें सभी काम, दिसंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित वर्क हो सकते है प्रभावित

December Bank Holidays 2024 : बैंक यूजर्स के लिए काम की खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि नवंबर की तरह दिसंबर में दूसरे चौथे शनिवार और रविवार समेत 15 दिन बैंक बंद रहने वाले है। हालांकि बैंक बंद रहने के दौरान आप ऑनलाइन सेवाएं के साथ नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई की सुविधा का उपयोग कर सकते है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, दिसंबर में कुल 17 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। इनमें दूसरा और चौथा शनिवार के साथ ही रविवार की छुट्टी भी शामिल है।सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है।इस लिस्ट में शामिल छुट्टियों पर किसी राज्य में बैंक बंद होते हैं, किसी राज्य में खुले होते हैं, क्योंकि कुछ त्योहार राज्यवार मनाए जाते हैं। वहीं कुछ त्योहार पूरे देश में मनाए जाते हैं।

December में इतने दिन बंद रहेंगे Bank

  • 1 दिसंबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 3 दिसंबर 2024 : सेंट फ्रांसिस जेवियर , गोवा में बैंक बंद
  • 8 दिसंबर 2024 : रविवार
  • 10 दिसंबर 2024, मंगलवार, मानव अधिकार दिवस
  • 11 दिसंबर 2024 : यूनिसेफ जन्मदिन, सभी बैंकों की छुट्टी
  • 14 दिसंबर 2024 : दूसरा शनिवार
  • 15 दिसंबर 2024: रविवार
  • 18 दिसंबर 2024 : गुरु घासीदास जयंती चंडीगढ़
  • 19 दिसंबर 2024, गुरुवार, गोवा मुक्ति दिवस (गोवा में सभी बैंक बंद रहेंगे)
  • 22 दिसंबर 2024 : रविवार
  • 24 दिसंबर 2024 : गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस ,क्रिसमस ईव मिजोरम, मेघालय, पंजाब चंडीगढ़
  • 25 दिसंबर 2024 : क्रिसमस
  • 26 दिसंबर (गुरुवार) – सभी बैंकों में अवकाश (बॉक्सिंग डे और क्वांजा)
  • 28 दिसंबर 2024 : चौथा शनिवार
  • 29 दिसंबर 2024 : रविवार
  • 30 दिसंबर 2024 : तमु लोसर, सिक्किम
  • 31 दिसंबर 2024 : मिजोरम

इन Online सेवाओं की ले सकते है Help

बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।

  • NET BANKING: बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध होती है।
  • UPI : पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • MOBILE BANKING: स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए आप कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
  • ATM USE: पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विदड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में पता कर लें, क्योंकि भारत में हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews