Hindi News

बैंक की छुट्टियां 2024 : फटाफट निपटा लें सारे काम, 8 से 29 दिसंबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित वर्क होंगे प्रभावित!

Written by:Pooja Khodani
Published:
आपको बता दे कि राष्ट्रीय अवकाश के दिन पूरे देश में सभी बैंक बंद रहते हैं। क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं।इन दिनों केवल संबंधित राज्य या क्षेत्र के बैंक ही बंद रहते हैं।
बैंक की छुट्टियां 2024 : फटाफट निपटा लें सारे काम, 8 से 29 दिसंबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित वर्क होंगे प्रभावित!

December Bank Holidays 2024 : अगर आप बैंक यूजर्स है और आपको बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लीजिए क्योंकि  8 से 29 दिसंबर के बीच 13 दिन बैंक बंद रहने वाले है, इसमें दूसरा चौथा शनिवार और रविवार भी शामिल है, ऐसे में चेकबुक पासबुक समेत कई काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि आप ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी, जिनका आप उपयोग कर सकते है।

दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की जारी लिस्ट के मुताबिक,इसमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों तरह की छुट्टियां शामिल होती हैं।राष्ट्रीय अवकाश के दिन पूरे देश में सभी बैंक बंद रहते हैं, क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं यानि इन दिनों केवल संबंधित राज्य या क्षेत्र के बैंक ही बंद रहते हैं। एक राज्य में किसी दिन बैंक अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी, इसलिए यहां यह ध्‍यान देने वाली बात है कि दिसंबर में पूरे देश में 15 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे।

December Month Bank Holiday List

  1. 8 दिसंबर 2024 : रविवार
  2. 10 दिसंबर 2024, मंगलवार, मानव अधिकार दिवस
  3. 11 दिसंबर 2024 : यूनिसेफ जन्मदिन, सभी बैंकों की छुट्टी
  4. 14 दिसंबर 2024 : दूसरा शनिवार
  5. 15 दिसंबर 2024: रविवार
  6. 18 दिसंबर 2024 : गुरु घासीदास जयंती चंडीगढ़
  7. 19 दिसंबर 2024, गुरुवार, गोवा मुक्ति दिवस (गोवा में सभी बैंक बंद रहेंगे)
  8. 22 दिसंबर 2024 : रविवार
  9. 24 दिसंबर 2024 : गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस ,क्रिसमस ईव मिजोरम, मेघालय, पंजाब चंडीगढ़
  10. 25 दिसंबर 2024 : क्रिसमस
  11. 26 दिसंबर (गुरुवार) – सभी बैंकों में अवकाश (बॉक्सिंग डे और क्वांजा)
  12. 28 दिसंबर 2024 : चौथा शनिवार
  13. 29 दिसंबर 2024 : रविवार

Bank User इन Online सेवाओं की ले सकते है Help

बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।

  • NET BANKING: बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध होती है।
  • Unified Payments Interface : पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • MOBILE BANKING: स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए आप कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
  • ATM USE: पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विदड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में पता कर लें, क्योंकि भारत में हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews