ईडी ने Xiaomi India समेत 3 विदेशी बैंकों को भेजा नोटिस, ये है वजह, पढ़ें पूरी खबर

ईडी ने Xiaomi India समेत 3 विदेशी बैंकों को भेजा नोटिस, ये है वजह, पढ़ें पूरी खबर

ED Issues Notice To Xiaomi India: 9 जून यानि आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रसिद्ध चाइनीज कंपनी Xiaomi India समेत तीन विदेशी बैंकों कथित फेमा उल्लंघन के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शुक्रवार को ईडी ने शाओमी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर और डायरेक्टर समीर राव और पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन को नोटिस जारी किया किया है। इसके अलावा सिटी बैंक, डॉएचे बैंक (Deutsche Bank AG) और एचएसबीसी बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बता दें कि ईडी द्वारा की गई जांच के दौरान यह खुलासा हुआ था कि शाओमी इंडिया वर्ष 2015 से ही अपनी पैरेंट कंपनी को पैसा भेज रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के कुल 5,551.27 करोड़ रुपये देश के बाहर भेजे थे। वर्ष 2022 में ईडी के FEMA के प्रावधानों के तहत गैर-कानूनी तरीके से रॉयल्टी के नाम पर विदेशों में पैसे भेजने के लिए कंपनी पर कार्रवाई करते हुए अकाउंट में जमा 5,551.27 करोड़ रुपये जब्त कर लिये थे। हालांकि इस मामले में कंपनी ने ईडी की कार्रवाई को कर्नाटक हाईकोर्ट में चुनौती भी दी थी, लेकिन कोर्ट ने याचिका रद्द कर दी थी।

जांच पूरी होने के बाद ईडी द्वारा इस मामले से संबंधित कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कंपनी के प्रतिक्रिया के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि Xiaomi इंडिया कोई स्पष्ट कारण नहीं बता पाती है, तो उसपर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews