एक्सिस बैंक और आइसीआइसीआइ बैंक दोनों बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। नए रेट 1 नवंबर से लागू हो चुके हैं। ICICI बैंक वर्तमान में सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 6.7% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं एक्सिस बैंक सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 3% से लेकर 6.60% ब्याज दे रहा है।
दोनों ही बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज ऑफर कर रहा हैं। आइसीआइसीआइ बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 3.25% से लेकर 7.10% दे रहा है। एक्सिस बैंक 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को 3.50% से लेकर 7.35% रिटर्न ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश किया जा सकता है। फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में समय-समय पर बदलाव होता रहता है। इसलिए निवेश से पहले संबंधित बैंक के ऑफिशियलयल वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है।
इतने दिन के निवेश पर मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न
आईसीआईसीआई बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक सबसे ज्यादा ब्याज 2 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर और 5 साल के टैक्स सेवर एफडी स्कीम पर ऑफर कर रहा है। 18 महीने से लेकर 2 साल तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.4% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% रिटर्न मिल रहा है।
एक्सिस बैंक 15 महीने से लेकर 10 साल तक के सभी टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% रिटर्न ऑफर कर रहा है। केवल 5 साल से लेकर 10 साल तक के मैच्योरिटी स्लैब पर वरिष्ठ नागरिकों को 7 .35% ब्याज मिल रहा है।
आईसीआईसीआई बैंक ब्याज दरें
- 7 दिन से लेकर 45 दिन- 2.75%
- 46 से लेकर 90 दिन- 4%
- 91 दिन से लेकर 184 दिन दिन- 4.50%
- 185 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.50%
- 1 साल से लेकर 18 महीने से कम- 6.25%
- 18 महीने से लेकर 2 साल तक- 6.4%
- 2 साल एक दिन से लेकर 10 साल तक- 6.60%
- 5 साल टैक्स सेवर एफडी- 6.60%
ब्याज दर चेक करने के लिए यहाँ क्लिक करें
एक्सिस बैंक एफडी इंटरेस्ट रेट्स
- 7 दिन से लेकर 14 दिन- 3%
- 15 से लेकर 29 दिन- 3%
- 30 से लेकर 45 दिन- 3.25%
- 46 से लेकर 60 दिन- 4%
- 61 से लेकर 87 दिन- 4%
- 88 दिन से लेकर 3 महीने 24 दिन- 4.50%
- 3 महीने 25 दिन से लेकर 4 महीने से कम- 4.50%
- 4 महीने से लेकर 6 महीने से कम- 4.50%
- 6 महीने से लेकर 9 महीने से कम- 4.50%
- 9 महीने से लेकर 1 साल से कम- 5.75%
- 1 साल से लेकर 1 साल 10 दिन तक- 6.25%
- 1 साल 11 दिन से लेकर 3 महीने से कम- 6.25%
- 13 महीने से लेकर 15 महीने से कम- 6.25%
- 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम – 6.60%
- 18 महीने से लेकर 2 साल से कम- 6.60%
- 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.60%
- 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.70%
- 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6.60%





