Hindi News

89 साल पुराना यह सरकारी बैंक ऑफर कर रहा ये 4 खास FD स्कीम, यहाँ जानें टेन्योर, सुविधाएं और ब्याज दर 

Published:
पब्लिक सेक्टर का इंडियन ओवरसीज बैंक कई एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है। निवेशकों के लिए ये अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। अलग-अलग योजनाओं पर अलग सुविधा का दावा भी बैंक कर रहा है। 
89 साल पुराना यह सरकारी बैंक ऑफर कर रहा ये 4 खास FD स्कीम, यहाँ जानें टेन्योर, सुविधाएं और ब्याज दर 

AI Generated Image

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को निवेश के लिए एक अच्छा ऑप्शन कई लोग समझते हैं। बैंक ग्राहकों को लुभाने के लिए रेगुलर एफडी के साथ-साथ स्पेशल योजनाएं भी ऑफर करते हैं। वर्तमान पब्लिक सेक्टर का इंडियन ओवरसीज बैंक कई स्पेशल टर्म डिपॉजिट स्कीम ऑफर कर रहा है। जिस पर आकर्षक ब्याज के साथ-साथ कई सुविधाओं का दावा भी करता है। इस लिस्ट में आईओबी वर्धान एफडी स्कीम, आईओबी सरल एफडी स्कीम, आईओबी सुविधा और आईओबी ग्रीन डिपॉजिट स्कीम शामिल हैं।

इंडियन ओवरसीज बैंक वर्धान फिक्स्ड एफडी स्कीम वरिष्ठ नागरिकों के लिए चला रहा है। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। इसमें सभी प्रकार के फिक्स्ड डिपॉजिट और रेकरिंग डिपॉजिट को शामिल किया गया है। निवेश की न्यूनतम सीमा 5 हजार रुपये है। इस स्कीम की अवधि कम से कम 15 दिन और अधिकतम 120 महीने होती है।  वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज भी मिलता है। इसके अलावा फ्री इंटरनेशनल डेबिट कार्ड की सुविधा भी मिलती है।

आईओबी ग्रीन एफडी स्कीम

आईओबी ग्रीन डिपॉजिट स्कीम  में 3 करोड़ रुपये से काम का निवेश किया जा सकता है। निवेश की न्यूनतम सीमा 1000 रुपये होती है। इसकी अवधि 999 दिन है। वर्तमान में बैंक ग्राहकों को 6.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिलता है। लोन की सुविधा भी मिलती है। ऑफलाइन और नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए इस स्कीम का लाभ उठाया जा सकता है।

अन्य एफडी योजनाओं के बारे में जानें

IOB सरल एफडी स्कीम:- आईओबी सरल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम बैंक इंडिविजुअल्स के साथ-साथ एनआरआई और नाबालिगों को भी ऑफर करता है। इस योजना के तहत ग्राहक जमा राशि में से कुछ भाग को विथ्ड्रॉ कर सकते हैं और बाकी के बैलेंस को एफडी के तौर पर जारी रख सकते हैं। इस पर ब्याज भी मिलता रहता है। निवेश की न्यूनतम सीमा 10000 रुपये है। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होता।  टेन्योर 12 महीने से लेकर 10 साल तक होता है।

आईओबी सुविधा स्कीम:- यह स्कीम बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इसमें न्यूनतम निवेश की सीमा 1 लाख रुपये होती है। अधिकतम निवेश पर कोई लिमिट नहीं होती। इस योजना की अवधि कम से कम 15 महीने और अधिकतम 10 साल होती है। कैश क्रेडिट लिमिट प्रिंसिपल अमाउंट का 90% होता है। टॉप अप और लोन की सुविधा भी बैंक ऑफर करता है।  पर्सनलाइज्ड चेक बुक और ऑटोमेटिक सीसी अकाउंट की सुविधा मिलती है।

एफडी के लिए ब्याज दरें यहाँ चेक करें 

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी योजना, एफडी, शेयर मार्केट इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews