MP Breaking News

इस प्राइवेट बैंक ने दिया ग्राहकों को झटका, घटाया FD पर ब्याज, 1 सितंबर से नए रेट लागू

Published:
Last Updated:
IDFC फर्स्ट बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। कुछ टेन्योर पर अब पहले से कम रिटर्न मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को एडिशनल इंटरेस्ट भी मिल रहा है। 

अगस्त में अब तक कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। इस लिस्ट में प्राइवेट सेक्टर का IDFC फर्स्ट बैंक भी शामिल है। नए इंटरेस्ट रेट 1 सितंबर 2026 से लागू हो चुके हैं। संशोधन के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 3.25% से लेकर 7.10% ब्याज मिल रहा है। वर्तमान में अधिकतम ब्याज दरें 7.25% हैं। जबकि न्यूनतम ब्याज दर 3.25% है।

वरिष्ठ नागरिकों को 25 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिलती रहेगी। ब्याज दरें 3.50% से लेकर 7.25% हैं, वर्तमान में अधिकतम 7.50% इंटरेस्ट मिल रहा है। ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करते की सलाह दी जाती है।

कितने दिन के FD पर मिल रहा अधिकतम ब्याज? 

बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 500 दिन से लेकर 3 साल तक के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 1 सितंबर से इसमें मैच्योरिटी स्लैब पर 25 बीसी कम ब्याज मिलने वाला है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.35% होगा। 371 दिन से लेकर 499 दिन के टेन्योर पर 7% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% रिटर्न मिल रहा है। ग्रीन डिपॉजिट स्कीम पर 375 दिन का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 5 साल के टैक्स सेवर एफडी पर 6.75% ब्याज मिल रहा है। ग्राहक 7 दिन से 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 से लेकर 29 दिन- 3.25%
  • 30 से लेकर 45 दिन- 3.50%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 से लेकर 180 दिन- 5%
  • 181 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.50%
  • 1 साल से लेकर 370 दिन- 6.50%
  • 371 दिन से लेकर 499 दिन- 7%
  • 500 दिन से लेकर 3 साल तक- 7.10%
  • 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक- 6.75%
  • 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक- 6%
  • 5 साल- 6.75%
  • 375 दिन- 7%
  • वरिष्ठ नागरिक- 0.25%

रेकरिंग डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी बदलाव

1 सितंबर से फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए भी नई ब्याज दरें लागू होने वाली है। ग्राहक 6 महीने से लेकर 36 महीने तक का निवेश कर सकते हैं। बदलाव के बाद सामान्य नागरिकों को 6.50% से लेकर 7.10% तक ब्याज मिलेगा। वर्तमान में अधिकतम ब्याज दरें 7.25% है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दरें 7.50% से घटाकर 7.35% हो जाएंगी। आरडी में कम से कम 100 रुपये और अधिकतम 1,25,000 रुपये तक का निवेश कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews