बिहार और कर्नाटक की ब्यूरोक्रेसी में एक ही दिन बदलाव हुआ है। दो राज्यों में भरतीय प्रशासनिक सेवा के 3-3 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) हुआ है। प्रबंध निदेशक, आयुक्त और सीईओ समेत कई पदों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश शनिवार को जारी किया गया है। सभी अफसरों को तत्काल प्रभाव ने नया कार्यभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने बिहार में लगातार दूसरे दिन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। 29 अगस्त को जारी आदेश के तहत बैच 2014 के आईएएस अधिकारी सुनील कुमार, प्रबंध निदेशक बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम पटना को स्थानांतरित करके निदेशक अंकेक्षण वित्त विभाग पद पर नियुक्त किया गया है।
बिहार में इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ
बैच 2014 के आईएएस अधिकारी अंजनी कुमार उप विकास आयुक्त-सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद पूर्णिया को स्थानांतरित करके आयुक्त वीबीजी -राम जी, ग्रामीण विकास विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं बैच 2017 के आईएएस अधिकारी अभय झा, अपर सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग को स्थानांतरित करते हुए प्रबंध निदेशक बिहार राज्य खाद्य एवं और सैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
कर्नाटक में इन आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
बैच 2020 के आईएएस अधिकारी जीते माधव विट्ठल राव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत दावणगेरे, दावणगेरे जिला को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत बीदर जिला पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद पर कार्यरत गिरीश दिलीप बडोले को तबादला किया गया है।
जुबिन महापात्रा, कमिश्नर रायचूर सिटी कॉर्पोरेशन को स्थानांतरित करके मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत यादगीर, यादगीर जिला पद पर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ पांडवे राहुल तुकाराम को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। साहित्य एम अलादकट्टी, सीनियर असिस्टेंट कमिश्नर, कलबुर्गी सबडिवीजन, कलबुर्गी जिला को स्थानांतरित करके मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत दावणगेरे जिला पद पर नियुक्त किया गया है।



