MP Breaking News

ग्वालियर में ATM चोरी की कोशिश, CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने पकड़ा आरोपी

Published:
Last Updated:
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देर रात दो एटीएम में सेंधमारी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर कीसूचना के आधार पर कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

ग्वालियर में बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर तिराहे पर दो एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम के लोअर गेट खोलकर अंदर प्रवेश करने और चोरी करने का प्रयास किया था। पुलिस ने आसपास लगे सैकड़ों CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की और उसे घासमंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वंशीपुरा मुरार निवासी दीपक शर्मा हिटाची  और रायनो कंपनी में हाउस कीपिंग और एफएलएम के पद पर कार्यरत हैं तथा SBI, एक्सिस बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम की देखरेख करते हैं। 29 अगस्त की रात करीब 2:15 बजे मुंबई स्थित SBI हेडक्वार्टर से सूचना मिली कि आनंद नगर तिराहे पर स्थित SBI के एटीएम में किसी व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ की जा रही है।

सूचना मिलते ही दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे। जांच करने पर SBI के ATM का लोअर गेट खोलने का प्रयास किया जाना दिखाई दिया। इसके अलावा पास ही स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM के लोअर गेट से भी छेड़छाड़ भी दिखाई दी। दोनों ATM में चोरी का प्रयास करने की घटना शिकायत उन्होंने बहोड़ापुर पुलिस थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने खंगाले CCTV कैमरे

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि CCTV में दिखाई दे रहा संदिग्ध घासमंडी निवासी मनोज पाल है।

चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर बहोड़ापुर थाना पुलिस घासमंडी पहुंची और मनोज पाल को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बहोड़ापुर क्षेत्र में SBI और बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM के लोअर गेट खोलकर चोरी का प्रयास करना स्वीकार किया। फिलहाल पुलिस घटना के संबंध में आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है। साथ ही आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews