भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘SC’ के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस विषयों में कुल 176 पद भरे जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 (रात 11:55 बजे तक) रखी गई है। इच्छुक व उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ISRO Recruitment Details
कुल पद: 176
पदों का विवरण
- इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics): 100 पद
- मैकेनिकल (Mechanical): 53 पद
- कंप्यूटर साइंस (Computer Science): 23 पद
आयु सीमा: 16 सितंबर 2026 तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों, पूर्व सैनिकों और PwBD उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्यता: संबंधित विषय (इलेक्ट्रॉनिक्स / मैकेनिकल / कंप्यूटर साइंस) में BE या B.Tech की डिग्री होनी अनिवार्य है। डिग्री में न्यूनतम 65% अंक या 10-पॉइंट स्केल पर 6.84 CGPA होना चाहिए।
- साइंटिस्ट/इंजीनियर (SC) (इलेक्ट्रॉनिक्स) : कम से कम 65 प्रतिशत अंक या सीजीपीएस 10 में से 6.84 के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री।
- साइंटिस्ट/इंजीनियर (SC) (मैकेनिकल): कम से कम 65 प्रतिशत मार्क्स या 6.84 सीजीपीए के साथ मैकेनिकल में बी.ई/बीटेक की डिग्री ।
- सांइटिस्ट/इंजीनियर (एससी) (कंप्यूटर साइंस): कम से कम 65 प्रतिशत मार्क्स या 6.84 सीजीपीए का साथ कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक किया हो।
- साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ (इलेक्ट्रॉनिक्स) (PRL): कम से कम 65 प्रतिशत अंक या सीजीपीए के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बी.ई/बीटेक की डिग्री।
- साइंटिस्ट/इंजीनियर (एससी) (मैकनिकल) (PRL): 65 प्रतिशत मार्क्स या सीजीपीए के साथ मैकेनिकल में बी.ई/बीटेक की डिग्री।
- साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘SC’ (कंप्यूटर साइंस) (PRL): कम से कम 65 प्रतिशत मार्क्स या सीजीपीए के साथ कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बी.ई/बीटेक की डिग्री या समकक्ष योग्यता।
आवेदन शुल्क : आवेदन शुल्क 250 रुपये है लेकिन उम्मीदवारों को शुरू में 750 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा, जो भर्ती अधिसूचना में निर्दिष्ट वापसी प्रावधानों के अधीन है। लिखित परीक्षा (CBT) में शामिल होने के बाद जनरल, OBC और EWS उम्मीदवारों को 500 रुपए रिफंड कर दिए जाएंगे (शुद्ध शुल्क250)। महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्ससर्विसमैन उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने पर पूरा 750 रिफंड कर दिया जाएगा। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिक कार्ड आदि के जरिए किया जा सकेगा।
वेतनमान: पे मैट्रिक्स लेवल-10 (7th Pay Commission) के तहत शुरुआती मूल वेतन (Basic Pay) 56,100 रुपए प्रति माह मिलेगा। इसके अलावा DA, HRA और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।
कहां-कहां होगी लिखित परीक्षा: अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, मोहाली/चंडीगढ़, भुवनेश्वर, चैन्नई, देहरादून, दिल्लीएर्णा, कुलम, गुरुग्राम, गोरखपुर, गुवाहटी, हैदराबाद, इंदौर जैसे 38 शहरों में आयोजित की जाएगी।
चयन प्रक्रिया: चयन लिखित परीक्षा (CBT) और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। फाइनल मेरिट में लिखित परीक्षा (50%) और इंटरव्यू (50%) दोनों को समान वेटेज दिया जाएगा। लिखित परीक्षा से जुड़े कॉल लेटर्स ईमेल आईडी पर भेजें जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं या नीचे दिए गए नोटिफिकेशन पर क्लिक कर सकते हैं।

