Hindi News

सरकारी बैंक का ऐलान: 270 दिन के FD पर मिलेगा 6% रिटर्न, ब्याज दरो में हुआ संशोधन  

Published:
सरकारी बैंक ने एफडी के लिए नई ब्याज दरें 4 अगस्त से प्रभावी कर दी हैं। कई खास स्कीम भी ऑफर कर रहा है। आरबीआई एमपीसी बैठक से पहले यह कदम उठाया गया है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर क्या इंटरेस्ट मिलेगा?
सरकारी बैंक का ऐलान: 270 दिन के FD पर मिलेगा 6% रिटर्न, ब्याज दरो में हुआ संशोधन  

AI Generated Image

भारतीय रिजर्व बैंक की एमपीसी बैठक शुरू हो चुकी है। 6 अगस्त को फैसला आने वाला है। इससे पहले कई बैंकों ने सावधि जमा के इंटरेस्ट रेट (FD Rates) बदलाव करना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में बैंक ऑफ़ इंडिया भी शामिल हो चुका है। BOI ने 3 करोड़ करोड़ रूपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई दरें लागू कर दी है। इसका लाभ ग्राहक 4 अगस्त से उठा सकते हैं।

संशोधन के बाद 3 करोड़ रूपये से कम के निवेश पर ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक के मैच्योरिटी स्लैब पर कम से कम 3% और अधिकतम 6.60 प्रतिशत ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। अब कुछ टेन्योर पर पहले से भी कम रिटर्न मिल रहा है। 25 बीपीएस तक की कटौती की गई है। 450 दिन के स्टार वैभव एफडी स्कीम पर जहां समान नागरिकों को 6.70% रिटर्न मिलता था , अब केवल 6.45% ब्याज मिलने वाला है।

777 दिन के एफडी पर मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न

बैंक ने हाल ही में 777 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की है। जिस पर सबसे ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। सामान्केय नागरिको के लिए ब्याज दर 6.60% है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% ब्याज मिल रहा है। हालांकि योजना निर्धारित अवधि के लिए ही उपलब्ध है। ग्राहक बीओआई टर्म डिपॉजिट में कम से कम 10,000 रूपये का निवेश कर सकते हैं। रेगुलर एफडी में निवेश की अधिकतम सीमा 3 करोड़ रूपये से कम होती है। इससे अधिक निवेश को बल्क डिपॉजिट में शामिल किया गया है। 6 महीने से अधिक के सभी टेन्योर पर 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न ऑफर कर रहा है।

एक साल के एफडी पर मिलेगा कितना ब्याज?

1 साल की निवेश पर ग्राहकों को 6.25 प्रतिशत ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 270 दिन से लेकर 1 साल से कम के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 5.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 6% ब्याज मिल रहा है। 3 महीने के मैच्योरिटी स्लैब पर 4.50% तक का रिटर्न बैंक कस्टमर को ऑफर कर रहा है।

मैच्योरिटी के हिसाब से ब्याज दरें 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 3%
  • 15 से 30 दिन- 3%
  • 31 से 45 दिन- 3%
  • 46 से 90 दिन- 4.50%
  • 91 दिन से लेकर 179 दिन- 4.25%
  • 180 दिन से लेकर 210 दिन- 5.50%
  • 211 दिन से लेकर 269 दिन- 5.50%
  • 270 दिन से लेकर एक साल से कम- 5.50%
  • 1 साल-6.25%
  • 1 साल से अधिक और 2 साल से कम- 6.30%
  • 450 दिन- 6.45%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.30%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.25%
  • 5 साल से लेकर 8 साल से कम- 6%
  • 8 साल से लेकर 10 साल तक- 6%