Hindi News

450 दिन के FD पर मिलेगा 7.50% रिटर्न, सितंबर में अब इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव 

Published:
एक और बैंक ने सितंबर में फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई दरें लागू कर दी हैं। कुछ टेन्योर पर अभी भी 6% से अधिक रिटर्न मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
450 दिन के FD पर मिलेगा 7.50% रिटर्न, सितंबर में अब इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव 

AI Generated Image

सितंबर में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज दरों में संशोधन करने वाले बैंकों की सूची में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक भी शामिल हो चुका है। यह देश के प्रमुख प्राइवेट सेंटर बैंकों के बैंकों में से एक है। एफडी के लिए नई दरें 3 सितंबर से प्रभावित हो चुकी हैं। 3 करोड़ रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। सामान्य और वरिष्ठ नागरिक दोनों के लिए नए इंटरेस्ट रेट प्रभावी हो चुके हैं ।

संशोधन के बाद बैंक तीन प्रतिशत से लेकर 7% तक ब्याज रेगुलर कस्टमर को ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश किया जा सकता है। फिक्स्ड डिपॉजिट को निवेश के लिए बेहतरीन विकल्पों में से माना जाता है। इस पर मार्केट में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता। इसके अलावा DICGC  से 5 लाख रुपये  इंश्योरेंस कवरेज भी मिलता है। बैंक समय-समय पर रिटर्न ऑफर करते रहते हैं।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अपने कस्टमर को कॉलेबल और नॉन-कोलेबल दोनों प्रकार के ऑप्शंस ऑफर करता है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज वर्तमान में मिल रहा है। 60 वर्षा या इससे अधिक आयु वर्ग का कोई ग्राहक मैच्योरिटी से पहले विड्रोल करता है, तो उसे पेनल्टी भरने की जरूरत भी नहीं पड़ती।

इतने दिन के एफडी पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज 

संशोधन के बाद सबसे ज्यादा रिटर्न 450 दिन से लेकर 2 साल तक के टेन्योर पर मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.50% है। 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक के मैच्योरिटी स्लैब पर 6.75% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है ।3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक के एफडी पर 6.60% रिटर्न मिल रहा है।

टैक्स सेवर एफडी

5 साल के टैक्स सेवर एफडी पर बैंक 6.60% ब्याज दे रहा है। इसमें निवेश करने वालों को डेढ़ लाख रुपये तक के टैक्स छूट का लाभ मिलता है। वहीं  ग्रीन डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में इस महीने कोई संशोधन नहीं किया गया है। 375 दिन के टेन्योर पर 6.50% ब्याज मिल रहा है, दरें 15 जुलाई से ही लागू हैं।

टेन्योर के हिसाब से इंटरेस्ट रेट 

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 3%
  • 15 से लेकर 29 दिन- 3%
  • 30 दिन से लेकर 45 दिन- 4%
  • 46 से 90 दिन- 4%
  • 91 दिन से लेकर 180 दिन- 4.50%
  • 181 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.50%
  • एक साल- 6.30%
  • एक साल एक दिन से लेकर 370 दिन- 6.30%
  • 450 दिन से लेकर 2 साल तक- 7%
  • 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक- 6.75%
  • 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक- 6.60%
  • 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक- 6%

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews