मार्च महीने में कई बैंकों फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। इस सूची में पांच पब्लिक सेक्टर बैंक भी शामिल हैं। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और पीएनबी ने बल्क डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में संशोधन किया है। वहीं केनरा बैंक, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ़ इंडिया ने 3 करोड़ रुपये से कम यानि डॉमेस्टिक टर्म डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव का ऐलान किया है।
निवेश से पहले सभी ग्राहकों को बैंक के आधिकारिक वेबसाइट नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि मार्केट की स्थिति, रेपो रेट और कारकों को ध्यान में रखते हुए समय-समय दरों में बदलाव करते रहते हैं।
ये भी पढ़ें
देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई ने में बल्क डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में 25 बीपीएस की बढ़ोत्तरी की है। नए इंटरेस्ट रेट 15 मार्च 2026 से लागू है ।46 दिन से लेकर 179 दिन के टेन्योर पर पहले 5.10% रिटर्न मिलता था, अब 5.35% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं 180 दिन से लेकर 210 दिन के टेन्योर पर 5.50% और 1 साल से लेकर 2 साल से कम के डिपॉजिट पर 6.50% ब्याज यह बैंक ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 1 साल से लेकर 2 साल से काम के टेन्योर पर मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 25 बीपीएस एक्स्ट्रा रिटर्न भी ऑफर कर रहा है।
रेगुलर एफडी पर एसबीआई दे रहा कितना रिटर्न?
रेगुलर डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट के लिए इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 3.05% से लेकर 6.40% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 50 आधार अंक एक्स्ट्रा रिटर्न यह बैंक ऑफर कर रहा है।
पीएनबी बल्क डिपॉजिट ब्याज दर
पंजाब नेशनल बैंक ने 3 करोड़ रुपये से अधिक और 10 करोड़ रुपये तक के फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नए इंटरेस्ट रेट 14 मार्च से लागू किए हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश करने पर यह बैंक 4.50% से लेकर 6.60% ब्याज ऑफर कर रहा है। पीएनबी उत्तम नॉन कॉलेबल फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक 91 दिन से लेकर 10 साल तक के निवेश पर कम से कम 5.05% और अधिकतम 6.65% रिटर्न दे रहा है।
इन 3 बैंकों ने रेगुलर एफडी के ब्याज दरों में बदलाव
- इंडियन बैंक में डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट के ब्याज दरों में 3 मार्च को बदलाव किया था। 7 दिन से लेकर 10 साल तक के निवेश पर ग्राहकों को 2.80% से लेकर 6.60% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न इन सिक्योर डिपॉजिट स्कीम यानी 444 दिन के टेन्योर पर मिल रहा है।
- केनरा बैंक ने भी एफडी के ब्याज दरों में 17 मार्च को बदलाव किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर यह बैंक सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.60% रिटर्न ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 555 दिन के निवेश पर मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों 180 दिन या इससे अधिक टेन्योर पर 50 बीपीएस एक्स्ट्रा रिटर्न भी बैंक ऑफर कर रहा है ।
- बैंक ऑफ़ इंडिया ने इस महीने की शुरुआत में ही एफडी के इंटरेस्ट रेट्स में बदलाव का ऐलान किया था। संशोधन के बाद 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश पर सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.60% रिटर्न मिल रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 450 दिन के स्पेशल टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को यह बैंक 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज भी मिल रहा है।