Hindi News

119 दिन के FD पर मिलेगा 5.25% रिटर्न, इस सरकारी बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, लागू हुए नए रेट, यहाँ करें चेक  

Published:
सरकारी बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में कटौती की है। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को अधिकतम 6.50% रिटर्न मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर ग्राहकों को कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
119 दिन के FD पर मिलेगा 5.25% रिटर्न, इस सरकारी बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, लागू हुए नए रेट, यहाँ करें चेक  

AI Generated Image

बैंक ऑफ महाराष्ट्र पब्लिक सेक्टर के प्रसिद्ध बैंकों के लिस्ट में शामिल है। ग्राहकों को कई सेवाएं ऑफर करता है। जिसमें फिक्स्ड डिपॉजिट भी शामिल है। एफडी के इंटरेस्ट में बदलाव हुआ है। कुछ टेन्योर के लिए ब्याज दरों को घटाने की घोषणा बैंक ने की है। फ्रेश और मौजूद दोनों तरह के सावधि जमा के लिए नई दरें (Bank FD Rates) प्रभावी भी हो चुकी हैं। निवेशक इसका लाभ उठा सकते हैं। हालांकि अब पहले से कम रिटर्न मिल रहा है।

सरकारी बैंक अभी भी वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज वरिष्ठ नागरिकों को ऑफर कर रहा है। कस्टमर्स 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर में पैसा लगा सकते हैं। ब्याज दरों में हमेशा बदलाव होता रहता है। इसलिए निवेश से पहले इंटरेस्ट रेट जरूर जान लें। संशोधन के बाद ग्राहकों को 3 करोड़ रुपये से कम के रेगुलर एफडी पर कम से कम 2.75% रिटर्न मिल रहा है। अधिकम ब्याज दर 6.50% है।

इतने दिन के एफडी पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र अपने तीन अलग-अलग टेन्योर पर 6.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। इस लिस्ट में 365 दिन, एक साल से अधिक से लेकर 2 साल और 2 साल से अधिक से लेकर 3 साल की एफडी शामिल है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम इंटरेस्ट रेट 7% है। दूसरे नंबर पर 3 साल से अधिक- 5 साल तक की एफडी है। इसपर सामान्य नागरिकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% ब्याज मिल रहा है। 5 साल के टेन्योर पर जनरल सिटीजंस को 6.10% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। 60 साल या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को 6.60% रिटर्न दे रहा है। बाकी सभी टेन्योर पर पर 6% से कम ब्याज बैंक  ऑफर कर रहा है। 119 दिन के सावधि जमा पर 5.25% ब्याज का लाभ उठाया जा सकता है। 90 दिन के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिक 4.45% ब्याज मिल रहा है।

टेन्योर के हिसाब से इंटरेस्ट रेट

  • 7 से 30 दिन- 2.75%
  • 31 से 45 दिन- 3%
  • 46 से 90 दिन- 4.45%
  • 91 से 119 दिन- 4.75%
  • 120 से 180 दिन- 5%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 5.25%
  • 271 दिन से लेकर 364 दिन- 5.50%
  • 365 दिन या 1 साल- 6.50%
  • 1 साल से अधिक और 2 साल तक- 6.50%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.50%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6.25%
  • 5 साल से अधिक- 6.10%
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !