Hindi News

मई में इन 4 बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, नए रेट लागू, जानें कहाँ मिल रहा कितना रिटर्न?

Published:
मई में एफडी के ब्याज दरों में बदलाव करने वाले बैंकों की सूची में 4 पब्लिक सेक्टर बैंक शामिल हैं। सभी वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा रिटर्न भी ऑफर कर रहे हैं। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर सबसे अधिक इंटरेस्ट मिलेगा?
मई में इन 4 बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, नए रेट लागू, जानें कहाँ मिल रहा कितना रिटर्न?

AI Generated Image

मई में चार पब्लिक सेक्टर बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। इस सूची में बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं। तीनों बैंक नए इंटरेस्ट रेट लागू कर दिए हैं। किसी ने दरों में कटौती की है तो किसी ने इजाफा किया है। सभी बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

बैंक ऑफ़ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 18 मई को एफडी की नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.70% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। 60 वर्ष से लेकर 80 वर्ष आयु आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 6 महीने और 3 साल से कम की अवधि के लिए 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। स्टार स्वर्णिम एफडी स्कीम को बंद कर दिया गया है। अधिकतम ब्याज 3 साल के टेन्योर पर BOI ऑफर कर रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा 

इस बैंक ने 16 मई से एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू की हैं। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 6.45% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 4% से लेकर 7% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 4% से लेकर 7.05% इंटरेस्ट मिल रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक BOB स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम पर ऑफर कर रहा है, इसमें 444 दिन का निवेश किया जा सकता है।

यहाँ चेक करें नई दरें 

इंडियन ओवरसीज बैंक 

इंडियन ओवरसीज बैंक ने एफडी की नई ब्याज दरें 15 मई से लागू की हैं।  सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 6.70% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। पहले जहां 180 दिन से लेकर 269 दिन के टेन्योर पर 4.75% रिटर्न मिलता था, अब इसे घटाकर 4.50% कर दिया गया है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 4% से लेकर 7.10% है।

यहाँ चेक करें नई दरें 

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 

यह बैंक सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर 3% से लेकर 6.65% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 3.50% से लेकर 7.15% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश किया जा सकता है। नई दरें 10 मई से लागू हैं।

यहाँ चेक करें नई दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews