तमिलनाडु और ओडिशा पुलिस विभाग में फेरबदल (IPS Transfer) देखने को मिला है। दोनों राज्यों में 3-3 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के प्रभार में बदलाव हुआ है। दो जिलों में नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। तबादले और नियुक्ति को राज्यपाल ने मंजूरी दी है। संबंधित आदेश 25 मई को जारी किया गया है।
सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है। तमिलनाडु में आईपीएस अधिकारी डॉ महेश्वर दयाल को एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस, एडमिनिस्ट्रेशन चेन्नई पद पर नियुक्त किया है। इससे पहले भौतिक पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था पद पर कार्यरत थे। ओडिशा सरकार ने आईपीएस अधिकारी दयाल गंगवार, एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस, कम्युनिकेशन को स्थानांतरित करके OSD, गृह विभाग के पद पर नियुक्त किया है।
तमिलनाडु में इन आईपीएस अफसरों को भी मिल नया पदभार
ए.अरुण एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस या डायरेक्टर, विजिलेंस एंड एंटी करप्शन चेन्नई पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एडिशनल पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे। टीएस अम्बू जो पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था चेन्नई पद पर नियुक्त किया गया है। वह डॉ महेश्वर दयाल का स्थान ग्रहण करने वाले हैं।

ओडिशा में इन जिलों के एसपी बदले
ओडिशा सरकार ने 24 मई को जारी आदेश में संशोधन करते हुए परमार स्मिथ पुरुषोत्तम दास को खुर्दा का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है। वह पहले एसपी, सीआईडी-सीबी, कटक पद कर कार्यरत थे। वहीं शुभेंदु कुमार पात्रा को तत्काल प्रभाव से एसपी नयागढ़ पद का प्रभाव संभालने का निर्देश दिया गया। पहले वह एसपी गंजाम पद पर तैनात थे।
1779708714_PartialModificationonMovementorderdt24052026_compressed1 1779706616_MovementOrderDt25-05-2026





