Hindi News

अब इस प्राइवेट बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, मिलेगा पहले से ज्यादा रिटर्न, यहाँ जानें डिटेल 

Published:
फरवरी में एक और प्राइवेट बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया किया है। रेट्स में वृद्धि हुई है। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिल रहा है?
अब इस प्राइवेट बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, मिलेगा पहले से ज्यादा रिटर्न, यहाँ जानें डिटेल 

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के जम्मू-कश्मीर बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव हुआ है। चुनिंदा टेन्योर के इंटरेस्ट रेट में 25 बीपीएस तक की वृद्धि की गई है। बदलाव के बाद सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 3.50% से लेकर 7.25% तक रिटर्न मिल रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश किया जा सकता है।

बैंक ने बल्क डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी बदलाव किया है, 3 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये से कम  का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 4.75% से लेकर 7.25% तक रिटर्न मिल रहा है। नए रेट 11 फरवरी 2026 से लागू हो चुके हैं। सभी बैंक रेपो रेट, मार्केट की स्थिति इत्यादि को ध्यान में रखकर ब्याज दरों में समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा एक्स्ट्रा रिटर्न 

बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज भी ऑफर कर रहा है। 60 वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक के लोगों के लिए ब्याज दर 4% से लेकर 7.75% है। वहीं 80 साल और इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को बैंक 0.25% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। ऐसे लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट अधिकतम 8% है। हालांकि इस सुविधा का लाभ केवल एनआरआई/एनआरओ डिपॉजिट पर नहीं मिलता।

इतने दिन के टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज 

सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 888 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है, इसके इंटरेस्ट रेट में भी बढ़ोत्तरी की गई है। पहले जहां सामान्य नागरिकों को 7% रिटर्न मिलता था, अब 7.25% रिटर्न मिलने वाला है। पहले बैंक एक साल से लेकर 18 महीने से कम के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.50% ब्याज ऑफर करता था। लेकिन अब ग्राहकों को इस पर 6.75% रिटर्न मिलने वाला है। 2 साल से लेकर 887 दिन और 289 दिन से लेकर 3 साल से काम के फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने पर 6.75% ब्याज ऑफर कर रहा है। 5 साल से लेकर 10 साल तक के निवेश पर 6.60% ब्याज सामान्य नागरिकों को और 7.10% ब्याज वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा है।

टेन्योर और ब्याज दरें 

  • 7 दिन से लेकर 30 दिन- 3.50%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 3.75%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 5%
  • 91 दिन से लेकर 180 दिन- 5.10%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 5.90%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6%
  • 1 साल से लेकर 18 महीने से कम- 6.75%
  • 18 महीने से लेकर 2 साल से कम- 6.70%
  • 2 साल से लेकर 887 दिन- 6.75%
  • 888 दिन- 7.20%
  • 889 दिन से लेकर 3 साल से कम- 6.75%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.65%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6.60%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !