
AI Generated Image
अक्टूबर में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव करने वाले बैंकों की सूची में प्राइवेट सेक्टर का आईसीआईसीआई बैंक भी शामिल हो चुका है। नए इंटरेस्ट रेट लागू हो चुके हैं। सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 6.60% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 50- 60 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहा है। ग्राहक एफडी में 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं। एनआरई एफडी का टेन्योर 1 साल या इससे अधिक होना चाहिए।
बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए कुछ चुनिंदा टेन्योर पर ब्याज दरों में 10 आधार अंकों की वृद्धि की है। 3 साल एक दिन से लेकर 5 साल तक के टेन्योर पर के लिए ब्याज दर 6.50% से बढ़कर 6.60% कर दिया गया है। सभी बैंक समय-समय पर एफडी के इंटरेस्ट रेट में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।
इन टेन्योर पर मिल रहा 6% से ज्यादा ब्याज
बैंक कई टेन्योर पर 6% से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक, 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक और 5 साल की टैक्स सेवर एफडी स्कीम पर दे रहा है। सामान्य नागरिकों को 6.60% ब्याज मिल रहा है। 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है। बाकी दोनों टेन्योर पर 60 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक के टेन्योर पर 6.55% ब्याज मिल रहा है। 1 साल से लेकर 18 महीने से कम के टेन्योर पर 6.25 % और 18 महीने से लेकर 2 साल तक के टेन्योर पर 6.30% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
- 7 दिन से लेकर 45 दिन- 2.75%
- 46 से लेकर 90 दिन- 4%
- 91 दिन से लेकर 184 दिन- 4.50%
- 150 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.50%
- 1 साल से लेकर 18 महीने से कम- 6.25%
- 18 महीने से लेकर 2 साल तक- 6.30%
- 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक- 6.55%
- 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक- 6.6%
- 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक- 6.6%
- 5 साल- 6.6%

