प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। सामान्य नागरिकों को अब 3% से लेकर 6.70% रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 50 आधार अंक यानी 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। नए इंटरेस्ट रेट 16 फरवरी 2026 से लागू हो चुके हैं।
सभी बैंक मार्केट की स्थिति, रेपो रेट में उतर-चढ़ाव और अन्य कारकों को देखते हुए प्याज दरों में समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी बैंक ब्रांच विकसित करने की सलाह दी जाती है।
बदलाव के वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.20% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। हालांकि यह सुविधा केवल रेजिडेंट सीनियर सिटीजन के लिए उपलब्ध है। रेगुलर टर्म डिपॉजिट में 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं।
इतने दिन के निवेश पर सबसे ज्यादा ब्याज
सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 36 महीने के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.70% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.20% है। वहीं 181 दिन के टेन्योर पर बैंक 6% ब्याज सामान्य नागरिकों को दे रहा है । 15 महीने के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.50% रिटर्न मिल रहा है। वहीं यदि कोई व्यक्ति 1 साल से अधिक और 15 महीने से कम का टेन्योर चुनता है, तो उसे 6.50% रिटर्न मिलेगा। 36 महीने से लेकर 10 साल तक के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 6.90% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 3 महीने के निवेश पर 4.25% ब्याज मिल रहा है।
टेन्योर और ब्याज दरें
- 7 से लेकर 29 दिन- 3%
- 30 से लेकर 45 दिन- 3:25%
- 46 से लेकर 90 दिन- 4.25%
- 91 से लेकर 180 दिन- 4.50%
- 181 दिन – 6%
- 182 दिन से लेकर 270 दिन- 5.50%
- 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.90%
- 1 साल- 5.25%
- 1 साल से अधिक और 15 महीने से कम- 6.40%
- 15 महीने- 6.50%
- 15 महीने से अधिक और 36 महीने से कम- 6.40%
- 36 महीने- 6.70%
- 36 महीने से अधिक और 10 साल तक- 6.40%
सेविंग्स अकाउंट के ब्याज दर
19 जनवरी 2026 को सेविंग्स बैंक डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया था। 5 करोड़ रुपये से कम के बैलेंस पर 2.50% और 5 करोड़ रुपये से लेकर 50 50 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 4.50% रिटर्न मिल रहा है। 50 करोड़ रुपये से लेकर 150 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर बैंक 5.75% इंटरेस्ट मिल रहा है। 150 करोड़ रुपये या इससे अधिक के बैलेंस पर 2.50% इंटरेस्ट मिल रहा है।





